सहारा पर छापा, 100 करोड़ कैश के साथ करोड़ों की ज्वैलरी बरामद
नयी दिल्ली। करोड़ों की संपत्ति वाले सहारा की हालात अब कपछ ठीक नहीं लग रहे हैं। सहारा ग्रुप के मालिक सुब्रत राय तिहाड़ जेल में भर्ती है तो वहीं सहारा ग्रुप के दिल्ली और नोएडा स्थित ऑफिसों में इनकम टैक्स के छाप के बाद 100 करोड़ कैश के साथ भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ है।

सूत्रों की माने तो इनकम टैक्स ने सहारा ग्रुप के तीन ऑफिसों में छापेमारी की। इनकम टैक्स विभाग की ये छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मनी लॉन्डरिंग के मामले में की गई है। इन चापेमारी में विभाग को 100 करोड़ नगदी के साथ-साथ भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। छापेमारी में मिले कई जरूरी दस्तावेजों को भी वो अपने साथ ले गए।
गौरतलब है कि निवेशकों के पैसे लौटाने के मामले में सुब्रत रॉय और ग्रुप के दो डायरेक्टर फिलहाल जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप को निवेशकों के करीब 20,000 करोड़ रुपये तुरंत देने का आदेश दिया था। ये राशी अब तक वो लौटा नहीं पाए है।












Click it and Unblock the Notifications