उपराष्‍ट्रपति की पत्‍नी सलमा बोलीं, योग के दौरान 'ऊँ' उच्‍चारण से मिलता है ऑक्‍सीजन

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस पर ऊँ के उच्‍चारण को लेकर चल रहे विवादों का उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी की पत्‍नी सलमा अंसारी ने वकालत किया है। इस विरोध को गलत बताते हुए सलमा अंसारी ने कहा है कि ' ऊँ के उच्‍चारण से ऑक्‍सीजन मिलता है।' सलमा ने कहा कि उन्‍होंने जीवन भर योग किया, अगर नहीं किया होता तो उनकी हड्डी टूट गई होती।

vice President Mohammad Hamid Ansari’s wife Salma Ansari

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मदरसा अलनूर स्कूल में बच्चों को सम्मानित करने आईं सलमा अंसारी ने कहा, 'मैं भी योग करती हूं। योग से फिटनेस मिलती है। योग से मुझे बीमारी से उबरने में मदद मिली'। उन्‍होंने कहा कि अगर आप शिक्षित हैं तो आपको वो काम करना चाहिए जिससे आपको फायदा मिलता हो और ऐसा करने में कोई नुकसान नहीं है।

आपको बता दें कि सरकार 21 जून को अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मना रही है। इस मौके पर ऊँ के उच्‍चारण को लेकर विवाद हो गया था जो सरकार के इस फैसले के बाद शांत हो गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने इस मामले में कहा था कि 'योग दिवस के मौके पर योग सत्रों के दौरान ऊँ का उच्चारण जरूरी नहीं है। यह स्वैच्छिक है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+