कश्मीर-दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके
नई दिल्ली। रविवार देर रात एक बार फिर से राजधानी दिल्ली समेत कश्मीर की धरती भूकंप के झटकों से थर्रा उठी। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई है जिसका केन्द्र अफगानिस्तान में हिंदुकुश का अशकशां था लेकिन राहत की बात यह है कि इस भूंकप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
देश में सबसे तेज झटके जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए लेकिन वहां भी राहत की बात यह है कि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, भूंकंप के हल्के झटके हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के भी इलाकों में महसूस किए गये हैं तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी है।













Click it and Unblock the Notifications