Heatwave Alert: दिल्ली में लू का कहर, हिमाचल का तापमान राजस्थान के पार! जानें IMD का मानसून अलर्ट?
IMD Severe Heat Wave Alert: जून का महीना, बहाए पसीना...गर्मी की इस आग में कहीं जल न जाएं। दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त सूर्य देव की तपिश की चपेट में हैं। सड़कें आग उगल रही हैं। राहत की बूंदे बरसाने वाला मानसून लापता है। तापमान अपनी चरम सीमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है। राजस्थान की मिट्टी गर्म भट्टी की मानिंद धधक रही है, तो हिमाचल के पहाड़ भी तप रहे हैं। दिन उगने के साथ ही आसमान से अंगारे बसर रहे हैं, जबकि लोगों को राहत की बूंदों का इंतजार है।
मानसून 2024 की बारिश के लिए बढ़ती बेसब्री के बीच हीटवेव से भी हर कोई हलकान है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 3-4 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। उधर, हिमाचल के कई जिलों का तापमान राजस्थान के बीकानेर और बिहार के छपरा और पटना को भी मात दे रहा है। आइए तारीखों में जानते हैं कब कहां होगी राहत की बारिश?

मानसून ट्रैकर
- 17 जून: आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में बारिश के आसार हैं।
- 17-18 जून: केरल, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश के आसार हैं।
- 18-19 जून: जम्मू संभाग और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है।
- 18 जून से: मध्य प्रदेश में मानसून का आगमन हो सकता है। मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल और आसपास के जिलों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश/बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।
- 19 जून: हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
- 17-21 जून: तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक।
- 15 और 16 जून: केरल और माहे।
- 21 जून तक: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद।
- 27 से 30 जून: देश का दिल यानी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वासियों को अभी मानसून का लंबा इंतजार करना होगा। यहां 27 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है।
v Today, Heatwave to severe heat wave conditions observed in many parts of East Uttar Pradesh; in some parts of Bihar; at isolated pockets over Gangetic West Bengal, south Uttarakhand, north Odisha. @moesgoi @DDNewslive @airnewsalerts pic.twitter.com/v5YNHYnwkd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 14, 2024
हीटवेव की चेतावनी
आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, 14 से 18 जून के दौरान उत्तर प्रदेश के कई/अधिकांश हिस्सों, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ/कई हिस्सों में, 14 को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार के पश्चिमी हिस्सों में, 14-15 जून के दौरान झारखंड और उत्तराखंड में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा, 15 को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और बिहार के पश्चिमी हिस्सों में, 16 जून को झारखंड और उत्तराखंड में लू चलने की संभावना है।
कब होगी राहत की बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट....पढ़ें आपके राज्य में मानसून की दस्तक. pic.twitter.com/shfIMvw4cS
— Divyansh Rastogi (@DivyanshRJ) June 15, 2024
पूर्वी भारत और मध्य भारत का क्या है हाल?
अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान अगले 4-5 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications