एक्‍ट्रेस नोरा फतेही ने बताया स्‍ट्रगलिंग टाइम में क्‍या-क्‍या सहना पड़ा था, कैसे एजेंट ने किया था...

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपनी डांस के लिए जानी जाती हैं। 'बिग बॉस' के बाद फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने से नोरा फतेही ने न केवल जबरदस्त पहचान बनाई, बल्कि लोगों का भी खूब दिल जीता है। मौजूदा समय में वो इंडस्ट्री की जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। नोरा ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। कनाडा की नोरा ने एक वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, "भारत में विदेशियों का जीवन मुश्किलों से भरा है। लोगों को पता भी नहीं होता है कि हम कितनी सारी चीजों से गुजर रहे होते हैं। वो हमारा पैसा ले लेते हैं। ऐसा मेरे साथ भी हुआ है।

अपने कमाए 20 लाख रुपए गवां दिए

अपने कमाए 20 लाख रुपए गवां दिए

मुझे याद है मेरी पहली एजेंसी, जो मुझे कनाडा से यहां लेकर आए थे, वे काफी आक्रामक थे। मुझे ऐसा नहीं लगता था कि मुझे सही तरीके से डायरेक्ट किया जा रहा है। तब मैंने निर्णय लिया था कि मैं उनसे अपने रास्ते अलग कर लूंगी। ऐसे में उन्होंने मुझसे कहा, 'हम तुम्हारा पैसा वापस नहीं करेंगे।' तब मैंने अपने प्रचार के जरिए कमाए गए 20 लाख रुपये गवाएं थे।"

भाषा और हावभाव को लेकर सताते थे

भाषा और हावभाव को लेकर सताते थे

इसके साथ नोरा ने यह भी बताया कि वे लोग उनकी भाषा और हावभाव को लेकर उन्हें सताते थे। नोरा ने फिल्म 'रोर : टाइगर ऑफ सुंदरबंस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि अपने अभिनय से ज्यादा उन्होंने अपने डांस नंबर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नोरा अगली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में नजर आएंगी।

पासपोर्ट भी चुरा लिया

पासपोर्ट भी चुरा लिया

नोरा फतेही ने कहा, "पैसे खोना तो केवल एक बात है। जिस फ्लैट में मैं रह रही थी, वहां मेरे साथ आठ और लड़कियां मौजूद थीं। उन्होंने न केवल मुझे पागल कर दिया था, बल्कि उनमें से किसी ने मेरा पासपोर्ट भी चुरा लिया था।" मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही को हिंदी लैंग्वेज भी नहीं आती थी, जिससे उन्हें अपमान का सामना भी करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि मैंने हिंदी सीखनी शुरू की, लेकिन मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयान नहीं थी। और तो और कई बार लोग मेरी इस कमी की वजह से मेरे सामने हंसते थे, जिससे ऐसा लगता था कि मैं सर्कस का हिस्सा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+