ईश्वर के 99 नाम, लेकिन किसी का अर्थ हिंसा नहीं: मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड सूफी फोरम का शुभारंभ किया और इस्लाम पर बोलते हुए कहा कि अल्लहा के 99 नाम है, लेकिन किसी का भी मतलब हिंसा नहीं होता। मोदी ने सम्मेलन जैसे ही बोलना शुरु किया वहां भारत माता जय के नारे लगने लगे। सूफी स्कॉलर्स के बीच'भारत माता की जय' के नारे लगे। मोदी ने सम्मेलन में आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद हमें बांटता, हमें तबाह करता है।

मोदी ने कहा कि सूफीवाद शांति की आवाज है। उन्होंने कहा कि इस्लाम का असली मतलब ही शांति है। इस्लाम भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा रहमान और रहीम अल्लाह के ही नाम हैं। मोदी ने कहा कि खुदा की सेवा मतलब मानवता की सेवा करना है। मोदी ने अपने संबोधन में कई सूफी संतो का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम का मतलब शांति है।
मोदी ने कहा कि हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना वाले देश हैं और हम एक परिवार की तरह रहते हैँ। उन्होंने सम्मेलन में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जब सड़कों पर मासूम हंसी को बंदूक के बल पर दबा दिया जाता है तो आप ही की आवाज शांति और प्रेम का संदेश बांटती है।












Click it and Unblock the Notifications