विजय माल्या के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैरजमानती वारंट
हैदराबाद। किंग ऑफ गुड टाइम्स विजय माल्या के लिए खराब समय शुरु हो गया है। उनके खिलाफ हैदराबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने माल्या समेत ए रघुनाथ जोकि किंगफिशर एयरलाइंस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थे। पुलिस को कोर्ट ने आदेश दिया है कि माल्या को 13 अप्रैल तक कोर्ट में पेश किया जाए जोकि मौजूदा समय में यूके में है।
विजय माल्या बनाम किसान: भारत की एक शर्मनाक गाथा

जीएमआर ग्रुप ने ने हैदराबाद में कोर्ट में याचिका दायर की थी कि विजय माल्या ने कर्मचारियों को ऐसे चेक जारी किये जो बाउंस हो गये। एयरपोर्ट अधिकारियों ने माल्या के खिलाफ 11 मामले दर्ज कराये हैं। किंगफिशर एयरलाइन का 8 करोड़ रुपए के करीब बकाया है। जबकि 50 लाख रुपए के चेक बाउंस हो गये हैं।
कोर्ट ने माल्या को 10 मार्च तक के लिए कोर्ट में पेश होने को कहा था लेकिन कोर्ट में पेश नहीं होने की वजह से कोर्ट ने माल्या के वकील को किसी भी तरह की छूट देने से इनकार कर दिया और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। 60 वर्षीय माल्या पर बैंकों का 9000 करोड़ रुपए का बकाया है और उनके खिलाफ ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications