बीटेक छात्रा को चाकू मारने के बाद नाबालिग छात्र ने 8वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौत

नोएडा। नोएडा सेक्टर-61 के इंद्रप्रस्थ सोसायटी में 15 साल के लड़के ने 21 साल की एक युवती को उसके फ्लैट में घुसकर चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती ने जब शोर मचाया तो नाबालिग ने 8वीं मंजिल स्थित फ्लैट के बालकनी से छलांग लगा दी। दोनों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नाबालिग ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। 21 साल की युवती गाजियाबाद के प्राइवेट संस्थान से बीटेक कर रही है।

noida: teenager jumped off the balcony from 8th floor flat after stabbing B.tech student

सेक्टर-58 पुलिस स्टेशन के प्रभारी शाहवेज खान ने बताया कि युवती और लड़का सेक्टर 61 में एक आवासीय सोसायटी के दो अलग-अलग बिल्डिंग में रहते हैं। युवती गाजियाबाद के प्राइवेट संस्थान से बीटेक कर रही है, जबकि नाबालिग नोएडा के किसी कॉलेज में पढ़ता था। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है, 'अस्पताल ले जाने से पहले युवती ने बताया कि गुरुवार को शाम 5 बजे करीब वह लड़का उसके फ्लैट में आया था।'

पुलिस के मुताबिक, किशोर ने बीटेक छात्रा को चाकू के वार से घायल कर दिया और जब वह शोर मचाने लगी तो लड़के ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस फ्लैट की तरफ दौड़े। इसके पहले कि वे युवती के फ्लैट के अंदर दाखिल होते, लड़के ने 8वें फ्लोर की बालकनी से छलांग लगा दी।

स्थानीय लोगों ने घायल युवती को नोएडा सेक्टर 62 के अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि 8वें फ्लोर से छलांग लगाने के बाद लड़का बुरी तरह जख्मी था और उसे भी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती के घरवाले उस वक्त मौजूद नहीं थे, जब लड़का वहां आया था। इस मामले में अभी युवती के घरवालों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+