Twin Towers Demolition: जमींदोज हो गए Twin Towers, हुआ 3700 किलो बारूद का धमाका
दोनों बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के लिए करीब 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो हरियाणा के पलवल से आया है।
नई दिल्ली, 28 अगस्त: नोएडा के सेक्टर 93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स को महज 12 सेंकड के भीतर ये धराशाई कर दिया। इस पूरी कार्रवाई से ट्विन टावर्स को बनाने वाली कंपनी सुपरटेक को करीब 1000 करोड़ रुपए का नुकसान होगा। इसके अलावा दोनों इमारतों को गिराने में भी करीब 20 करोड़ रुपए का खर्च आया। दोनों बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के लिए करीब 3700 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया, जो हरियाणा के पलवल से आया है। पढ़िए, नोएडा ट्विन टावर्स के ध्वस्तीकरण से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
ट्विन टावर विध्वंस को लेकर तैयारी पूरी: नोएडा सीपी आलोक कुमार
नोएडा सीपी आलोक कुमार ने कहा, ट्विन टावर विध्वंस को लेकर सब कुछ पूरी तरह से तैयार है, हम उलटी गिनती की ओर बढ़ रहे हैं।
याचिकाकर्ता बोले- 10 साल की लड़ाई के बाद अगर जीत मिलती है तो...
ट्विन टावर्स के विध्वंस पर याचिकाकर्ता यू.बी.एस. तेवतिया ने कहा, ''10 साल की लड़ाई के बाद अगर जीत मिलती है तो उसका कितना आनंद आता है वो हर आदमी जानता है। हमने 2012 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। विध्वंस के दीर्घकालिक लाभ 3 महीने में दिखाई देंगे।''
ट्विन टावरों के इलाके में NDRF की टीम तैनात
नोएडा सेक्टर 93A में ट्विन टावरों के विध्वंस के क्षेत्र में तैनाती के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची। 560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम भी यहां तैनात हैं।
79 वर्षीय निर्मला टंडन बोलीं- मैं बुजुर्गो पर होने वाले धूल के प्रभाव को लेकर परेशान हूं
एमराल्ड कोर्ट लेडीज क्लब की अध्यक्ष निर्मला टंडन ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रविवार को कहा, "मैं अपने लेडीज क्लब के सदस्यों को संभावित स्वास्थ्य खतरों और सावधानियों पर खबरें साझा कर रही हूं। हमारी एकमात्र चिंता धूल के बाद के प्रभाव, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को लेकर है। मैं कुछ दिनों के लिए अपनी बेटी के घर में रहूंगी। मैंने अन्य महिलाओं से कहा है कि अगर उन्हें आज रात अपने फ्लैट में वापस जाना है, तो उन्हें कोशिश करनी चाहिए और घर के अंदर ही रहें।''
READ MORE














Click it and Unblock the Notifications