'केबीसी के लकी ड्रा में आपने जीते हैं 25 लाख', कॉल कर ऐसे लगाया हजारों का चूना

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति-11 दर्शकों का खासा पसंद आ रहा है। इस सीजन को तीन करोड़पति मिले हैं जबकि कई अन्य लोगों ने अब तक लाखों रु जीते हैं। वहीं, केबीसी के नाम पर जालसाजी की खबरें भी आ रही हैं और लकी ड्रॉ के नाम पर लोगों को ठगने कोशिश की जा रही है। इसी तरह का एक मामला नोएडा में सामने आया है। एक फार्मासिस्ट से 25 लाख रु जीतने का झांसा देकर 28 रुपए ठग लिए गए, जिसकी शिकायत पीड़ित ने सेक्टर 20 के थाने में दर्ज कराई है।

लकी ड्रा में 25 लाख जीतने का दिया झांसा

लकी ड्रा में 25 लाख जीतने का दिया झांसा

गाजियाबाद निवासी रोहित वर्मा सेक्टर 19 में एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनके मोबाइल फोन पर 16 अक्टूबर को एक कॉल आई। अनजान नंबर से कॉल करने वाले शख्स ने खुद को केबीसी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि लकी ड्रा में उन्होंने 25 लाख का इनाम जीता है। उस शख्स ने बताया कि इनाम हासिल करने के लिए रोहित को एडवांस में 28 हजार रु इनकम टैक्स के तौर पर चुकाने होंगे।

रोहित ने 28 हजार रु ट्रांसफर कर दिए

रोहित ने 28 हजार रु ट्रांसफर कर दिए

कॉल करने वाले ने लुभावनी बातें कर रोहित को अपने झांसे में ले लिया। उसने बताया कि ये राशि बाद में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। उसकी बातें सुनने के बाद रोहित ने उस शख्स द्वारा दिए गए बैंक खाते में 28 हजार रु ट्रांसफर कर दिए। लेकिन इसके बाद उस शख्स ने रोहित का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ।

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर एक और ठगी

कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर एक और ठगी

कौन बनेगा करोड़पति के लकी ड्रॉ के नाम पर ये पहली ठगी नहीं है। इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर किसी के पास इस तरह की कॉल या कोई मैसेज आए तो उसपर यकीन ना करें। केबीसी में कभी भी पैसे की मांग नहीं की जाती है, इसकी जानकारी कई बार अमिताभ बच्चन शो के दौरान दे चुके हैं। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में अब तक तीन लोग एक करोड़ रु जीतने में कामयाब रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+