ओडिशा के 30 प्रतिशत स्कूलों में नहीं हो रही नल के पानी की सप्लाई
ओडिशा की पटनायक सरकार राज्य भर के लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने का दावा कर रही है लेकिन वास्तविकता में राज्य के हजारों स्कूल पीने का पानी की आपूर्ति नहीं है। राज्य के हजारों स्कूल पीने और मिड-डे मील को पकाने के लिए नल के पानी की आपूर्ति से वंचित हैं।

इस महीने जल शक्ति राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर द्वारा लोकसभा में स्कूलों में पीने योग्य पानी की उपलब्धता पर एक रिपोर्ट पेश की। जिसमें इस बात का उजागर हुई कि ओडिशा में सरकारी, सहायता प्राप्त और सरकारी सहायता प्राप्त सहित 30 प्रतिशत स्कूलों में पीने योग्य पानी नहीं है।
जल मंत्री ने जवाब में यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISE) डेटाबेस के आंकड़ों का हवाला दिया। इस डेटाबेस के अनुसार 19 दिसंबर तक ओडिशा के कुल 53,997 स्कूलों में से 37,668 यानी 69.7 प्रतिशत स्कूलों में नल के पानी के कनेक्शन हैं।
सूत्रों के अनुसार देश के सभी राज्यों में स्कूलों में जल आपूर्ति के अनुसार ओडिशा सबसे निचले स्थान पर है, इसके बाद मेघालय है, जहां 64.3 प्रतिशत स्कूलों में नल के पानी की आपूर्ति है। तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश सहित ग्यारह राज्यों में उनके सभी स्कूलों में नल के पानी की व्यवस्था है।
इसके साथ ही इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि स्वच्छ भारत की स्वच्छ विद्यालय पहल के तहत स्कूलों में 43,501 शौचालयों का निर्माण या पुनर्निर्माण किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications