राज्यों में एआरटी दवाओं की कोई कमी नहीं है फिर भी नहीं मिल रही HIV रोगियों को दवा!

राज्यों में एआरटी दवाओं की कोई कमी नहीं है फिर भी नहीं मिल रही HIV रोगियों को दवा!

नई दिल्‍ली, 26 जुलाई: एचआईवी मरीजों के ग्रुप में संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण एंटीरेट्रोवाइरल दवाओं की कमी को लेकर मंगलवार को दिल्‍ली में प्रदर्शन किया। एचआईवी रोगियों के विरोध के बाद चर्चा करने केा अधिकारी तैयार हुए।

hiv

दिल्ली में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के कार्यालय में इस समूह ने विरोध प्रदर्शन किया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार नाको के हस्‍तक्षेप के बाद और एचआईवी (पीएलएचआईवी) के साथ रहने वाले व्यक्तियों के राष्ट्रीय नेटवर्क के सक्रिय सहयोग से, प्रदर्शनकारियों के चार प्रतिनिधियों ने आज दोपहर नाको के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बात की।

चर्चा के दौरान प्रदर्शनकारियों को दवा की उपलब्धता को लेकर स्थिति से बताई और उन्हें उन कुछ केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता के लिए राज्य एड्स नियंत्रण समितियों और नाको के साथ संयुक्त रूप से काम करने के लिए कहा गया था, जो अस्थायी रूप से आपूर्ति पर कम चल रहे थे

वहीं केंन्‍द्र सरकार के सूत्रों ने दावा किया कि देश में लगभग 95% एचआईवी रोगियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त स्टॉक है, जो पहली और दूसरी लाइन के एआरवी (एंटीरेट्रोवायरल) रेजिमेंस जैसे टैबलेट टीएलडी (टेनोफोविर + लैमिवुडिन + डोलटेग्रेविर) और अन्य एआरवी रेजिमेंस पर हैं। सूत्र ने कहा 85% से अधिक पीएलएचआईवी के लिए उपचार का मुख्य आधार ये दवाइयां है और जिसका तीन महीने से अधिक समय तक चलने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पर्याप्त स्टॉक है। लगभग 50,000 पीएलएचआईवी के लिए टैबलेट डोलटेग्रेविर (डीटीजी) -50 मिलीग्राम की आवश्यकता होती है, जो या तो वैकल्पिक-पहली, दूसरी या तीसरी-लाइन के नियमों पर या टीबी वाले मरीज है।

वहीं अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर पर किसी भी एआरवी दवाओं के लिए कोई रिपोर्ट स्टॉक नहीं है और कई दवाओं की अगली लॉट की खरीद के लिए नए सप्‍लाई आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं। एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी सेंटर में कभी-कभी यह समस्या हो सकती है, लेकिन दवाएं तुरंत आस-पास के केंद्रों से ट्रांसफर कर दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+