केरलः VC ने छात्रों को नहीं दी सरस्वती पूजा की इजाजत, कहा- 'कैंपस धर्मनिरपेक्ष है'
कोच्चि। केरल के कुट्टनाड स्थित कोच्चि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग परिसर में 'सरस्वती पूजा' का आयोजन करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि हमारा कैंपस धर्मनिरपेक्ष है और हम अपने परिसर में ऐसी किसी भी धार्मिक गतिविधियों की इजाजत नहीं दी जा सकती है। ज्वाइंट रजिस्ट्रार का कहना है कि विश्वविद्यालय किसी खास धर्म के कार्यक्रम का आयोजन करने की अनुमति नहीं दे सकता।

कोच्चि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के कुट्टनड़ कैंपस में उत्तर भारतीय छात्रों ने वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा करने के लिए वाइस चांसलर से 9 और 11 जनवरी को परमिशन मांगी थी। छात्रों ने वीसी को 25 जनवरी को पत्र लिखकर इस आयोजन के लिए अनुमति मांगी थी।
VC ने उत्तर भारतीय विद्यार्थियों के कैम्पस में 'सरस्वती पूजा' आयोजित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है, क्योंकि यह धर्मनिरपेक्ष कैम्पस है, और इसमें किसी धर्मविशेष के समारोहों को अनुमति नहीं दी जा सकती।












Click it and Unblock the Notifications