दिल्ली-NCR में आज भी जहरीली है हवा, प्रदूषण से नहीं मिली राहत, राजधानी में खुले स्कूल

नई दिल्ली। बुधवार को भी दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से ही दो-चार होना पड़ा है, चारों और केवल धुंध हावी है कि लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, हर तरफ कोहरे सा माहौल है, ये हाल केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि इसके सटे शहरों का भी है, दिल्ली में आज लोधी रोड इलाके में पीएम 2.5 का स्तर 279 तो पीएम 10 का स्तर 250 बना हुआ है, जो कि खराब स्थिति को इंगित करता है, फिलहाल आज दिल्ली में स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं, आज बच्चे मास्क लगाकर स्कूल जाते नजर आए।

वायु प्रदूषण से परेशान दिल्ली

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है, हालांकि धुंध से दिल्ली-एनसीआर को वायु प्रदूषण से प्रभावी राहत के लिए सात नवंबर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का इंतजार करना होगा, विभाग का कहना है कि वातावरण में घुले दूषित तत्वों को दिल्ली के वायुमंडल से दूर धकेलने में हवा का मौजूदा रुख सक्षम नहीं है और इस वजह से हवा और दूषित हो गई है।

जैसे-जैसे बढ़ेगी ठंड, बढ़ेगा स्मॉग का संकट

दिल्ली एनसीआर को प्रदूषण से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं है, क्योंकि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे ये संकट गहराएगा। ठंड में फॉग (कोहरा) बढ़ेगा और यह स्मोक के साथ मिलकर स्मॉग बनाएगा, जो कि बहुत जहरीली हवा होती है।

ऐसे करें बचाव

ऐसे करें बचाव

  • घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
  • हरियाली बढ़ाएं, इम्युनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं
  • घर से आसपास कचरा न जलाएं।
  • छोटे बच्चों को ऐसे पार्क में खेलने न भेजें जिसके आसपास से बहुत ज्यादा ट्रैफिक गुजरता है।
  • इसके बजाए इनडोर एक्टिविटीज पर ही जोर दें।
  • खानपान में ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन बढ़ाएं। जैसे - सोयाबीन, अखरोट, समुद्री मछली, काजू, अलसी का बीज।
  • विटामिन-सी युक्त चीजें खाएं। संतुलित भोजन करें और पर्याप्त नींद लें।
  • नियमित एक्सरसाइज करें।
  • खासतौर पर फेंफड़ों के लिए फायदेमंद प्राणायाम करें।

यह पढ़ें: बेटे संग ख्वाजा के दर पर पहुंचे अजय देवगन, बेकाबू फैंस को देखकर खोया आपा, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+