भारतीय विदेश मंत्रालय का दावा, कीव से सभी 12000 भारतीयों को सकुशल निकाला
नई दिल्ली, मार्च 02। यूक्रेन की राजधानी कीव में फंसे सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों को सकुशल भारत सरकार ने वहां से निकाल लिया है। बुधवार को विदेश सचिन हर्षवर्धन श्रृंगला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव में अब कोई भारतीय नहीं बचा है, सभी को वहां से सकुशल निकाल लिया गया है।

कीव से 12000 भारतीयों को निकाला
Recommended Video
हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि भारत सरकार की प्राथमिकता यही थी कि कीव में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द निकाल लिया जाए। तमाम प्रयासों के बाद 12000 भारतीयों को कीव से रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने रूस और यूक्रेन की सरकार से पहले ही ये आश्वासन ले लिया था कि भारतीय नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाए और दोनों देशों ने इस पर अमल भी किया।
'खारकीव में मारे गए छात्र का गहरा दुख है सरकार को'
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस दौरान खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस बात का गहरा दुख है कि हमारी कोशिश यही थी कि एक भी भारतीय को कोई नुकसान पहुंचे बिना सभी को वहां से निकाल लिया जाए, लेकिन खारकीव में मारे गए भारतीय छात्र की मौत से हमें गहरा दुख पहुंचा है। हर्षवर्धन श्रृंगला ने इस दौरान कहा कि भारतीयों की तत्काल वापसी के लिए हमने रूस और यूक्रेन के राजदूतों से आज फिर बात की है। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन के भीतर 26 विमान यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीयों को वापस लाने के लिए उड़ान भरेंगे।
6 और विमान भारत के लिए हुए हैं रवाना
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे के अंदर 6 और विमान भारत के लिए रवाना हुए हैं, इनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। विदेश मंत्री ने बताया कि अभी तक यूक्रेन से 1377 भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। आपको बता दें कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications