खीज गई भाजपा, कहा नेहरू की जयंती में मोदी को न बुलाना देश का अपमान

नयी दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा को नए आयाम पर ले गए है। उन्होंने ना केवल कांग्रेस से देश की सत्ता छीनी बल्कि कांग्रेस से महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को भी छीन लिया। ऐसे में भाजपा को उम्मीद थी कि कांग्रेस मोदी को नेहरु के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जरुरत आमंत्रित करेगी। जब ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा का गुस्सा फूट गया।

narendra modi

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस द्वारा अन्य देशों के नेताओं को बुलाने, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित नहीं करने को भाजपा ने देश का अपमान बताया है। इसे मोदी के साथ देश का अपमान बताते हुए भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा किपहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद राज्यों को विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस की हालत ‘खिसयानी बिल्ली, खंभा नोचे' वाली हो गई है।

उन्होंने कहा कि नेहरू के कार्यक्रम में मोदी को आमंत्रित ना करना कांग्रेस द्वारा मोदी का नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री की अवमाननाहै। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री का असम्मान करके वह देश का असम्मान कर रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस 17 और 18 नवंबर को विज्ञान भवन में जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मना रही है। इस मौके पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रही है जिसमें कई देशों के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+