बेपर्दा हुआ राहुल का झूठ, ISI के संपर्क में नहीं थे दंगा पीड़ित

मुजफ्फरगनर दंगा प्रभावित इलाकों में ये कहना कि आईएसआई के लोग मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से संपर्क कर रहे है अब उनके गले की फांस बन गया है। राहुल ने ये बयान देकर सुर्खियां तो बटोरी ली, लेकिन अब उनकी पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस दावे की हवा निकाल दी है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह ने राज्यसभा में स्पष्ट किया कि सरकार को आइबी से इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली।
गृह राज्यमंत्री आईपीएन सिंह ने कहा कि आइबी से सरकार को इस बात की कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली जिससे यह पता चल सके कि पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई ने दगा पीडि़त युवाओं से संपर्क किया है।
गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि आईएसआई के लोगों ने दंगा पीड़ितों से संपर्क किया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकियों ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों से संपर्क किया है।












Click it and Unblock the Notifications