पांच सीटों पर उप चुनाव में कांग्रेस की बुरी हालत, पढ़ें चौंकाने वाले Facts

तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर जबकि अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए। जिसमें से तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।

नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में हार के बाद भी नैतिक जीत का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी को चार राज्यों में हुए उप चुनाव के रिजल्ट ने भी निराश किया है। बीते 21 दिसंबर को 5 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में 3 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है तो चेन्नै के बहुचर्चित आरके नगर विधानसभा सीट से शशिकला के भतीजे दिनकरन ने बाजी मारी है। इस रिजल्ट के बाद से सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस अभी भी वहीं है जहां पहले थी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद जिस कांग्रेस लहर बनने की बात कही जा रही थी वो अभी बनी ही नहीं।

अमित शाह ने तंज कसा

अमित शाह ने तंज कसा

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को 5 में से तीन विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत के बाद कांग्रेस पर तंज किये। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव नतीजे के बाद कांग्रेस फिर से 'नैतिक जीत' का दावा नहीं करेगी जैसा कि गुजरात में हाल में संपन्न हुए चुनाव के बाद किया था। अमित शाह ने कहा, 'उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस नेता अब नैतिक जीत का दावा नहीं करेंगे। गुजरात और हिमाचल में नकारे जाने के बाद उन्हें अरुणाचल, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की जनता ने भी खारिज कर दिया है। लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन को नहीं स्वीकारना चाहते।'

यूपी में भी नहीं चला राहुल का जादू

यूपी में भी नहीं चला राहुल का जादू

यूपी के कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा ने बाजी मार ली। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल ने सपा उम्मीदवार सीमा सचान को 11870 वोटों से पराजित कर दिया। कांग्रेस को तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। हार तय हो जाने पर सपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने धांधली का आरोप लगाकर मतगणना का बहिष्कार कर दिया था। निर्वाचन अधिकारी को अर्जी देकर दोबारा गिनती की मांग की। नतीजा आने के बाद पूर्व सांसद राकेश सचान और सपा नेताओं ने प्रेक्षक की कार रोक सड़क पर जाम लगा दिया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटाया। डीएम राकेश कुमार ने दोबारा मतगणना की मांग खारिज कर दी। शाम करीब चार बजे परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गई। भाजपा के अजीत पाल 73325 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। सपा की सीमा सचान को 61455, जबकि कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय 19090 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

बीजेपी ने 3 सीटों पर मारी बाजी

बीजेपी ने 3 सीटों पर मारी बाजी

आपको बता दें कि तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर जबकि अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आए। जिसमें से तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।उत्तर प्रदेश के सिकंदरा सीट से बीजेपी के अजित पाल सिंह ने बाजी मारी। वहीं अरुणाचल प्रदेश के पाके-केसांग से बीजेपी उम्मीदवार बी.आर.वाघे ने कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री कामेंग डोलो को हराया।अरुणाचल के ही लिकाबाली सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार को हराया।वहीं पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को सबांग विधानसभा सीट पर 64,192 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार गीता रानी भुनिया को 1,06,179 मत मिले जबकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को उम्मीदवार रीता मंडल ने 41,987 वोट ही हासिल कर पाईं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अंतरा भट्टाचार्य 37,476 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक में हाशिए पर किए गए नेता टी.टी.वी. दिनाकरन ने रविवार को राधाकृष्ण नगर (आर.के.नगर) विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की।उन्होंने एआईएडीएमके उम्मीदवार ई. मधुसूदनन को 40,707 वोटों के अंतर से हराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+