कोरोना के चलते दिल्ली हाई कोर्ट और सबऑर्डिनेट कोर्ट में 14 अगस्त तक नहीं होगा काम
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली हाई कोर्ट ने हाई कोर्ट और सब-ऑर्डिनेट कोर्ट की कार्रवाई को 14 अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि 14 अगस्त तक हाई कोर्ट और सब-ऑर्डिनेट कोर्ट का कामकाज नहीं होगा। बता दें कि दिल्ली में हर रोज कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिसके चलते कोर्ट ने यह फैसला लिया है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 1093 नए केस सामने आए थे। अकेले दिल्ली में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1.34 लाख तक पहुंच गई है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 3936 तक पहुंच गई है।

दिल्ली में मौजूदा समय में कोरोना के 10743 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं बुधवार को दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10770 थी। हालांकि पिछले एक महीने में दिल्ली में कोरोना की हालत में काफी सुधार देखने को मिला है। 23 जून को दिल्ली में सर्वाधिक 3947 संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन अब संक्रमण के मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत जरूर मिली है। बता दें कि गुरुवार को भारत में कोरोना से मरने वालों की संखअया 35800 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में 266, तमिलनाडु में 100, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68, उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गई। इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना से मरने वाले मरीजों के लिहाज से भारत दुनिया का पांचवा देश बन गया है, जहां कोरोना से सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है। भारत ने अब इटली को पीछे छोड़ दिया है, जहां 35132 लोगों की मौत हुई है। सात दिन में कोरोना से औसतन मरने वालों की बात करें तो अमेरिका में हर रोज 1075 लोगों की मौत हो रही है और ब्राजील में 1052 लोगों की मौत हो रही है, तीसरे पायदान पर भारत है, जहां हर रोज 735 लोगों की मौत हो रही है।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामले 16 लाख के पार पहुंच गए हैं। वर्ल्डोमीटर के डाटा के अनुसार, गुरुवार शाम तक देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 16 लाख, 17 हजार हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा 35800 तक पहुंच गया है। देश में फिलहाल एक्टिव मरीज 5,41,450 हैं। वहीं इलाज के बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 10,39,069 है। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। अमेरिका और ब्राजील में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications