14-15 अगस्त- साथ-साथ मिठाई नहीं खाएंगे भारत-पाक के जवान
नई दिल्ली(ब्यूरो) भारत-पाकिस्तान के जवान 14 अगस्त को पाकिस्तान के स्थापना दिवस पर और 15 अगस्त को भारत के स्वाधीनता दिवस पर भी एक-दूसरे को मिठाई नहीं खिलाएंगे। यानी साफ है कि दोनों देशों के संबंधों में हाल के दिनों में सीमा पर हुई आतंकी वारदातों के कारण खटास पैदा हो चुकी है।
दूरियां बनाएंगे
जानकारी मिली है कि उक्त दोनों दिनों के दौरान भारत-पाकिस्तान के रेंजर्स एक-दूसरे से दूरियां बनाकर ही रहेंगे। वाघा सीमा पर पहले रेंजर्स एक-दूसरे को खास दिनों पर मिठाई खिलाते रहे हैं। जाहिर है कि इन हालतों में एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने का तो सवाल ही नहीं पैदा होता।
15 अगस्त- दिल्ली का पुराना किला और दर्द से करहाते मुसलमान
दीपावली से ईद तक
एक दौर में दोनों देशों के सीमा पर तैनात रेंजर्स दीपावली, ईद, 14 अगस्त और 15 अगस्त को एक-दूसरे को मिठाई खिलाते थे। कुछ देऱ के लिए दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रहती थी। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने हाल ही में ईद के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से पेश की गई मिठाई को लेने तक से इंकार कर दिया था।













Click it and Unblock the Notifications