'मिलेगा, बनेगा...के दिन गए, अब बन गया...के दिन हैं', विपक्ष को निर्मला सीतारमण का करारा जवाब
No Confidence Motion FM Nirmala Sitharaman: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार (10 अगस्त) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि "'बनेगा, मिलेगा', 'होगा' जैसे शब्दों के अब दिन खत्म हो गए हैं। अब लोग कहते हैं, बन गए, मिल गए, आ गए।''
निर्मला सीतारमण ने कहा, 'बनेगा, मिलेगा' जैसे शब्द अब उपयोग और प्रचलन में नहीं हैं। आजकल लोग कहते हैं, 'बन गए, मिल गए, आ गए'। यूपीए के के कार्यकाल दौरान लोग कहते थे 'बिजली आएगी', अब लोग कहते हैं 'बिजली आ गई'। यूपीए के दौरान लोग कहते थे, 'गैस कनेक्शन मिलेगा', अब कहते हैं 'गैस कनेक्शन मिल गया'...पहले लोग कहते थे एयरपोर्ट 'बनेगा', अब एयरपोर्ट 'बन गया'..."।

आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं: निर्मला सीतारमण
निर्मला सीतारमण ने कहा, ''2013 में मॉर्गन स्टेनली ने भारत को दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल किया था। भारत को नाजुक अर्थव्यवस्था घोषित कर दिया गया। आज उसी मॉर्गन स्टैनली ने भारत को अपग्रेड कर ऊंची रेटिंग दी है। सिर्फ 9 सालों में, हमारी सरकार की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था ऊपर उठी और कोविड के बावजूद आर्थिक विकास हुआ। आज हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। इसलिए, भारत अपने भविष्य के विकास के बारे में आशावादी और सकारात्मक होने की एक दुर्लभ स्थिति में है।''
विपक्षी गठबंधन पर सीतारमण ने साधा निशाना
निर्मला सीतारमण ने कहा, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री यहां के मोहल्ला क्लीनिक देखने दिल्ली आए। उन्होंने आकर कहा कि इनमें कुछ खास नहीं है और हम निराश हैं। ये I.N.D.I.A. गठबंधन की लड़ाई का एक उदाहरण है।''
उन्होंने कहा, ''यूपीए ने पूरा एक दशक बर्बाद किया है...क्योंकि वहां सिर्फ और सिर्फ बहुत भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद था। लेकिन आज हर संकट और विपरीत परिस्थिति को हमने सुधार और अवसर में बदल दिया है।''
'बैंकों में फेलाया हुआ आपका रायता हम साफ करने में लगे हैं''
निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारी सरकार ने महसूस किया कि बैंकिंग क्षेत्र को स्वस्थ रहने की जरूरत है, जिसके लिए हमने कई कदम भी उठाए हैं। बैंक राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना काम कर रही है। वे पेशेवर ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। बैंकों में फेलाया हुआ आपका रायता हम साफ करने में लगे हुए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications