मोदी पीएम बनें, त‍ब भी वीजा नियमों में बदलाव नहीं: अमेरिका

No change in visa rules even if Narendra Modi becomes PM: America
वाशिंगटन। अमेरिका ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी के बारे में कहा है कि अगर वह भारत के प्रधानमंत्री बन भी जाते हैं तो भी उन्‍हें वीज़ा नियमों में कोई छूट नहीं दी जाएगी। उनके आवेदन पर भी सामान्‍य प्रक्रिया के अंतर्गत ही विचार किया जाएगा। इस मामले में अमेरिका की विदेश मंत्री निशा देसाई विश्‍वाल और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्‍ता जेन पास्‍की ने भी अपना मत स्‍पष्‍ट कर दिया है।

जेन ने कहा कि हम वीजा के नियमों में कोई बदलाव नहीं करेंगे, इस मामले में अब कोई अटकल बाजी नहीं की जानी चाहिए। अमेरिका किसी भी देश में लोकतांत्रिक ढंग से चुने गये नेता का स्‍वागत करता है, ऐसे में अगर मोदी वीजा के लिए अप्‍लाई करते हैं तो हम उसका भी स्‍वागत करेंगे।

जेन के अनुसार भारत में अभी चुनाव नहीं हुए हैं, अगर मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्‍हें भी वीजा दिया जाएगा लेकिन उनके लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किये जाएंगे।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि पिछले दिनों अमेरिकी राजदूत नैंसी पॉवेल मोदी से मिलने के लिए गुजरात आयीं थी। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि अमेरिका का रूख मोदी पर नरम हो गया है और वह उन्‍हें जल्‍द ही वीजा जारी कर देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+