UPSC परीक्षा से नहीं हटेगा 'सीसैट', इंग्लिश से मिली छूट
नयी दिल्ली। सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए येखबर खास हैं। इस साल भी यूपीएससी की परीक्षा में हिस्सा लेने वालों को सीसैट का पेपर देना होगा। लोक सेवा आयोग ने इस साल होने वाले सिविल सर्विस परीक्षा से सबंधित नियमों की घोषणा कर दी गई है।

इस नियम के मुताबिक उम्मीदवारों को 'सीसैट यानी जनरल स्टडीज' की परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में एप्टीट्यूड टेस्ट से सवाल पूछे जाते हैं। इस पेपर में उम्मीदवारों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। इस बार सीसैट के इंग्लिश टेस्ट से जुड़े इंग्लिश लैंग्वेज कंप्रीहेंसन स्किल के हिस्से को अलग रखा जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल सीसैट हटाने की मांग को लेकर छात्रों ने बड़ा आंदोलन किया था। आंडोलन में हिन्दी भाषी छात्र शामिल थे जो सीसैट को हटाने की मांग कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications