राहुल 'RETURNS' के बाद भी नो 'CHANGE', मनमोहन को बोल बैठे प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। 59 दिनों के छुट्टी के बाद कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी जब भारत लौटे तो हर तरफ इसी बात की चर्चा थी कि राहुल गांधी के क्या-क्या बदलाव आएं होंगे। आज जब राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे तो पूरा देश टेलीविजन सेट से चिपक गया। किसान और खेतिहर मजदूरों की रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी अपने पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने उसी अंदाज और उन्हीं मुद्दों पर बोला जो लोकसभा चुनाव के दौरान या उसके कुछ दिनों बाद तक वो बोलते आए थे।

मगर हुआ वो जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। राहुल गांधी रामलीला मैदान में मौजूद भीड़ की तालियां नहीं बंटोर पाए। जी हां राहुल गांधी के संबोधन के दौरान पब्लिक ने जरा भी ताली नहीं बजाई जबकि राहुल गांधी ने 20 मिनट तक लगातार बोला। जो सबसे चकित करने वाला रहा वो ये था कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में तथ्यात्मक गलतियां बहुत की। राहुल गांधी ने मंच पर बैठे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'प्रधानमंत्री' कह कर एड्रेस किया।
इसके आलावा राहुल गांधी ने अपनी एक यात्रा का उल्लेख किया। जी हां उन्होंने कहा कि वह जब ऑस्ट्रेलिया गये थे तो वहां हीरों की एक खादान देखने गये। राहुल ने कहा कि जिस खादान को वो देखने गये थे वो दुनिया में 35 प्रतिशत हीरे का उत्पादन करती है। अब इस बात को भी लेकर सोशल नेटवर्किंग साइटों पर दो मत आ रहे हैं। लोग ट्विट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आखिर राहुल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कब गए और क्या ऐसी कोई खदान है जहां पर इतने प्रतिशत हीरे निकाले जाते हैं।
-
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications