दाऊद इब्राहिम और भाजपा मंत्री एकनाथ खड़से के बीच नहीं हुई फोन पर बातचीत: मुंबई पुलिस
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से के बीच फोन पर बातचीत के मामले में मुंबई पुलिस ने फैसला लिया है। मुंबई पुलिस ने एकनाथ खड़से को क्लीन चिट दते हुए कहा है कि एकनाथ खड़से के फोन से अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के नंबर पर न तो कोई कॉल की गई और न ही इसपर उसकी कोई कॉल ली गई। EXCLUSIVE: जब डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई एक मुलाकात

पुलिस के आला अफसर ने बताया कि इस मामले की जांच गंभीरता से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले आज तक न्यूज चैनल के हाथ कुछ दस्तावेज लगे थे। इन दस्तावेजों से यह बात सामने आई थी कि दाऊद इब्राहिम के इंटरनेशनल कॉल लिस्ट में सबसे ज्यादा बार डायल किए गए नंबर्स में महाराष्ट्र के एक सीनियर नेता का नाम भी शामिल है। झूठ बोल रहा है छोटा शकील, दाऊद को दो बार हार्ट अटैक भी आ चुका है












Click it and Unblock the Notifications