निवेदिता भट्टाचार्य ने खोला राज, बताया 'क्यों रखी मेनन के साथ शादी की बात सीक्रेट'
मुंबई, 9 जुलाई। एक्ट्रेस निवेदिता भट्टाचार्य के के मेनन के साथ शादी को सीक्रेट रखने के बारे में अब चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा मैं अभिनेता के के मेनन के साथ अपनी शादी का प्रचार नहीं करती हैं क्योंकि वे चाहती हैं कि उनके काम के बारे में बात की जाए, न कि उनके निजी जीवन के बारे में। निवेदिता भट्टाचार्य टेलीविजन पर एक जाना माना चेहरा हैं और उन्होंने सात फेरे: सलोनी का सफर और कोई लौट के आया है जैसे शो में निगेटिव रोल निभाया हैं। उन्हें हाल ही में फिल्म शादीस्थान में देखा गया था जिसे डिज़्नी+ हॉटस्टार पर डायरेक्ट-टू-डिजिटल रिलीज़ किया गया था। एक्ट्रेस ने बताया हम दोनों एक-दूसरे को थिएटर के दिनों से जानते हैं और शादी को कई साल हो चुके हैं।

निवेदिता ने मेनन के साथ अपनी लव स्टोरी शेयर की
फ्री प्रेस जर्नल के साथ एक साक्षात्कार में, निवेदिता ने के के मेनन के साथ अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया। "हम दोनों थिएटर कर रहे थे। यह एक नाटक के दौरान की बात है जब हम रिहर्सल के दौरान मिले थे। हमारे पास दोस्तों का एक आम सेट है। ऐसा नहीं है कि आप किसी प्रोजेक्ट में किसी से मिलते हैं और आगे बढ़ते हैं। भले ही हम एक साथ काम नहीं कर रहे थे, हम हमेशा एक ही सर्कल में थे, जो फिर प्यार में बदल गया।

हमने ये बचत करने के लिए शादी करने का किया था फैसला
एक्ट्रेस ने बताया हम शुरुआती दौर में थे, संघर्ष कर रहे थे, और काम की तलाश में थे, हमारा करियर अभी शुरू ही हुआ था। हमने कहा ठीक है, शादी भी कर सकते हैं। दो अलग-अलग घरों को किराया देने के बजाय, हम सिर्फ एक घर के लिए किराए का भुगतान करेंगे।

निवेदिता शादी सीक्रेट रखने पर बोलीं- हम छत पर खड़े होकर चिल्लाना नहीं चाहते थे
के के मेनन और निवेदिता दोनों पब्लिक फिगर हैं, वे अपने रिश्ते को निजी रखना पसंद करते हैं। यह पूछे जाने पर कि वे शादी के बारे में क्यों रखा? इसके जवाब में उन्होंने कहा यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है और इसका सबके सामने लाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे दोनों एजेंडा हैं कि हमें अपने काम के बारे बात करना चाहिए और जो हमें जानते हैं, पता है हम शादीशुदा हैं। हम छत से चिल्लाना नहीं चाहते थे 'ओह हम एक कपल हैं, हमें देखो, हमारी तस्वीरें ले लो'। हम तभी दिखाई देते हैं जब हमारा काम दिखाई देता है।"

के के मेनन इस फिल्म में आए थे नजर
बता दें के के मेनन को हाल ही में सत्यजीत रे की लघु कथाओं पर आधारित नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी रे में देखा गया था। उन्होंने श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित बहरूपिया में मुख्य भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications