"भारत माता की जय" पर केंद्र पर बरसे नितीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ भारत माता की जय का नारा लगाती है। दूसरी ओर जम्मू कश्मीर में भारत माता की जय नारे लगाने वाले की पिटाई करती है। यह घटना केंद्र सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है।

Pics- रियाद में फंसे चार बिहारी, भूखे, प्यासे सड़क पर सो रहे हैं

Nitish Kumar

केंद्र सरकार को अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए। हर मायने में इस तरह की घटना सही नहीं है। एनआईटी श्रीनगर में देश के तिरंगा फहराने एवं भारत माता की जय को लेकर हुए हंगामे के बाद छात्रों पर पुलिस की पिटाई मामले में मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद बातचीत की जिसमें उन्होंने कहा कि एनआईटी श्रीनगर मामले में केंद्र सरकार ज्यादा अच्छा से जवाब दे सकती है। एक ही पार्टी की केंद्र एवं जम्मू कश्मीर की सरकार है।

एनआईटी श्रीनगर के छात्रों के साथ गुरुवार दुर्व्यवहार किया गया है। इसमें बिहार के ही छात्र हैं। हम इस घटना की निंदा करते हैं। इस मामले में केंद्र सरकार को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। एनआईटी जैसे संस्थान में जहां विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ते हैं। वही बिहार के छात्रों की सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देने की बात चीत की है।

पढ़ें- शराब के लती लोगों के लिये क्या व्यवस्था की है सरकार ने

वही पूर्ण शराब बंदी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में सभी दलों ने समर्थन किया है। सभी दलों ने शराब बंदी के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। शराबबंदी से एक नई सामाजिक परिवर्तन की बुनियाद रखी जा सकती है। इससे लोगों में उत्साह है। इसे लागू करने में सफलता मिली है।

नीतीश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, कपूरी ठाकुर, मोरारजी देसाई भी शराब बंदी के पक्ष में थे। बहुत लोग कहते हैं कि सरकारी कोष पर इसका प्रभाव पड़ेगा, पर यह कोई नैतिक व्यापकता तो नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+