मेरे छोटे भाई नीतीश कुमार को बीजेपी ने किडनैप कर लिया था: लालू
पटना। आज राजद और जेडीयू के गठबंधन की ऐलान के बाद पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने साथ में मंच साझा किया, मौका था हिन्दुस्तान समागम प्रोग्राम का। जहां बिहार की राजनीति की बात करते-करते लालू प्रसाद यादव ने ऐसी-ऐसी बातें कहीं जिन्हें सुनकर नीतीश कुमार भी बुरी तरह से हंस पड़े।
लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार ने इनके राज में प्रगति की है, एक वक्त था जह इनका बीजेपी ने अपहरण कर लिया था इसलिए हम साथ नहीं थे लेकिन अब जबकि मैंने अपने छोटे भाई नीतीश कुमार को बीजेपी के चंगुल से आजाद करा लिया है तो सब कुछ ठीक हो गया है।
अब हम एक हैं इसलिए इस बार के चुनाव में बीजेपी का बोरिया-बिस्तर बिहार से बंधना तय है क्योंकि जनता को पता है कि कौन सही है और कौन गलत।













Click it and Unblock the Notifications