छिन सकती है जीतनराम मांझी की कुर्सी, नीतीश संभालेंगे बिहार
नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कुर्सी खतरे में है। जदयू और राजद के शीर्ष नेता आज दिल्ली में बैठक करके मांझी से मुख्यमंत्री पद की कमान वापस लेने पर विचार कर रहे हैं।

जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश-लालू की मुलाकात मांझी के बाद मांझी के भविष्य पर फैसला हो सकता है। त्यागी के इस बयान के बाद यह अटकलें तेज हो गयी हैं कि नीतीश एक बार फिर से बिहार की कमान संभाल सकते हैं।
वहीं मांझी के बयानों के चलते उन्हें अपनी पार्टी की ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। मांझी को जनता दरबार में भी एक व्यक्ति ने उनके उपर जूता फेंक दिया था। इस घटना के बाद एक बार फिर मांझी को जातिगत राजनीति के चलते लोगों के गुस्सा का शिकार होना पड़ा था।
वहीं नीतीश कुमार ने इन अटकलों से किनारा करते हुए कहा कि बिहार में सबकुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications