VIDEO: जॉर्ज फर्नांडिस को याद कर रोने लगे नीतीश कुमार
पटना। पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को याद करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जो कुछ जॉर्ज फर्नांडिस से उन्होंने सीखा, वो बयान नहीं किया जा सकतै है। भावुक हुए नीतीश ने कहा, उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में सीखने का मौका मिला, आज जो कुछ भी लोगों के लिए करने की कोशिश कर रहे हैं वो सब उनकी वजह से ही संभव है। हकीकत ये है कि सबको जाना है लेकिन हमारे लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है। जिस तरह से कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई वो लड़े, वो बहुत बड़ा काम था। जनता दल से अलग होकर समता पार्टी का गठन करने वाले जॉर्ज फर्नांडिस ही थे। इस पार्टी में नीतीश कुमार भी उनके साथ थे।

देश के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। फर्नांडिस अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे, जिस कारण वह पिछले कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन से दूर थे।
#WATCH Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar breaks down while talking about #GeorgeFernandes pic.twitter.com/dJQqykTFxy
— ANI (@ANI) January 29, 2019
जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 को मैंगलोर में हुआ था। उन्होंने अटल सरकार में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। पीएम मोदी ने भी जॉर्ज फर्नांडिस ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'जॉर्ज साहब ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। वे निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने हमारे देश के लिए अहम योगदान दिया है। वह गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।'












Click it and Unblock the Notifications