'विश्वसनीय चेहरा' करे I.N.D.I.A को लीड, कांग्रेस की हार के बाद नीतीश के करीबियों ने बताए नाम

कांग्रेस के तीनों हिंदी भाषी राज्यों- राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करारी हार के बाद इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों ने किसी 'विश्वसनीय चेहरे' को विपक्षी गठबंधन का नेता बनाने का सुझाव देना शुरू कर दिया है।

इसकी शुरुआत नीतीश कुमार के खास लोगों ने ही की है, जिन्होंने इसके लिए सबसे पहले जदयू सुप्रीमो का ही नाम आगे रखा है। खास बात ये है कि कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाने का रास्ता बताने वाले जेडीयू के ये नेता बिहार के मुख्यमंत्री के बहुत ही नजदीकी माने जाते हैं।

india bloc credible face

कांग्रेस से 'बड़ा दिल' दिखाने की उम्मीद
इंडिया ब्लॉक की अगुवाई किसी 'विश्वसनीय चेहरे' के हाथों में सौंपने की मांग नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी की ओर से की गई है।

दोनों नेताओं ने पत्रकारों से अलग-अलग बातचीत में कांग्रेस को 'बड़ा भाई' तो माना है, लेकिन यह भी कहा है कि वह गठबंधन के लिए 'बड़ा दिल' दिखाए।

नीतीश कुमार के करीबियों ने दिया सुझाव
विजय कुमार चौधरी ने कहा है, 'अगर सभी पार्टियों को तीनों राज्यों में कांग्रेस साथ लेकर चली होती तो बीजेपी को हराया जा सकता था।' विजय चौधरी नीतीश सरकार में काफी प्रभावशाली मंत्री हैं।

उन्हीं की तरह का बयान अशोक चौधरी ने भी दिया है, जो पहले प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष भी रह चुके हैं और नीतीश की पार्टी में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस की भी अगुवाई कर चुके हैं।

नीतीश, ममता करते प्रचार तो कांग्रेस को मिलता फायदा-नीतीश के मंत्री
अशोक चौधरी ने कहा है, 'अगर नीतीश कुमार और ममता बनर्जी जैसे नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया गया होता तो इससे कांग्रेस की संभावनाएं बढ़ सकती थीं। हमारे सहयोगी समाजवादी पार्टी को ही देखिए जिसने मध्य प्रदेश और राजस्थान में इतने सारे उम्मीदवार उतारे थे।'

दोनों नेताओं ने माना कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका लगा है और उम्मीद जताई कि बुधवार को दिल्ली में होने वाली इंडिया ब्लॉक की बैठक में इससे कुछ सबक लिया जाएगा।

विश्वसनीय चेहरा सामने रखने से काम होगा आसान- जदयू नेता
विजय चौधरी बोले, 'इसमें संदेह की कोई बात नहीं है कि नीतीश कुमार की जोरदार कोशिशों के चलते ही गठबंधन का अस्तित्व है। अब तक की रणनीति संयुक्त होकर लड़ने, बीजेपी को हराने और बाकी चीजों पर फैसला बाद में करने की रही है। लेकिन, विश्वसनीय चेहरा सामने रखने से काम आसान हो जाएगा।'

'हमें वैंकेसी बनानी होगी'
उन्होंने कहा, 'हमें कोई दिक्कत नहीं है अगर गठबंधन अभी की रणनीति कायम रखता है। लेकिन, साझा लड़ाई जिसमें कांग्रेस क्षेत्रीय दलों के प्रति ज्यादा उदार रहे, ये जरूरी है। हमें निश्चित याद रखना होगा कि बीजेपी का दावा है कि 2024 के लिए प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। हमें वैंकेसी बनानी होगी।'

बेशक, नीतीश कुमार बहुत ही विश्वसनीय चेहरा हैं- नीतीश के मंत्री
लगभग इसी अंदाज में अशोक चौधरी ने भी कहा है कि 'बेशक, नीतीश कुमार बहुत ही विश्वसनीय चेहरा हैं। लेकिन, हम गठबंधन के अपने सहयोगियों और इस मामले में आम सहमति पर पहुंचने के उनके अधिकार का सम्मान करते हैं.....लेकिन, बड़े भाई के रूप में कांग्रेस को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और छोटे दलों को जगह देना चाहिए।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+