नितिन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की, कहा- वो हिंदुस्तान के लोकतंत्र के आदर्श नेता थे

नितिन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की, कहा- वो हिंदुस्तान के लोकतंत्र के आदर्श नेता थे

नई दिल्ली, 21 अगस्त: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तारीफ की है। नितिन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरू को हिंदुस्तान के लोकतंत्र का आदर्श नेता बताया है। एक निजी मीडिया चैनल से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, ''वाजपेयी और नेहरू, ये दोनों हिंदुस्तान के लोकतंत्र के आदर्श नेता थे। इन दोनों नेताओं का कहना था कि मैं अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करूंगा।'' नितिन गडकरी ने कहा कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष के लोगों को भी आत्मनिरीक्षण करने की बहुत ज्यादा जरूरत है।

'नेहरू का भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान था।

'नेहरू का भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान था।"

नितिन गडकरी ने बुधवार (18 अगस्त) को हिंदी समाचार चैनल न्यूज नेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में कहा ,सत्ताधारी दल के साथ-साथ विपक्ष में रहने वालों को "आत्मनिरीक्षण" करना चाहिए और सम्मान के साथ कार्य करना चाहिए। नितिन गडकरी ने कहा, "अटलजी की विरासत हमारी प्रेरणा है और पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी भारतीय लोकतंत्र में बड़ा योगदान था।"

नितिन गडकरी हाल में खत्म हुए मानसून सत्र के दौरान संसद में मचे हंगामे और विपक्ष पर बात कर रहे थे। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने वक्त को याद करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, एक समय था जब उन्होंने सदन को बाधित होने से बचाने के लिए प्रभारी का नेतृत्व किया था।

'जो आज विपक्ष में है वह कल सत्ता में होगा'

'जो आज विपक्ष में है वह कल सत्ता में होगा'

नितिन गडकरी ने कहा, "उन दिनों में एक बार मैं अटलजी से मिला था और उन्होंने मुझसे कहा था कि लोकतंत्र में काम करने का यह कोई तरीका नहीं है और लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना महत्वपूर्ण है।"

नितिन गडकरी बोले, मैं भी पार्टी का अध्यक्ष रह चुका हूं। सभी पार्टीयों को सोचना चाहिए। एक बार इसका आत्म परीक्षण करना चाहिए। जो आज विपक्ष में है वह कल सत्ता में होगा, और जो आज सत्ता में है वह विपक्ष में होगा। हमारी भूमिकाएं बदलती रहती हैं।

गडकरी बोले, 'सालों तक मैं विपक्ष में ही रहा हूं...'

गडकरी बोले, 'सालों तक मैं विपक्ष में ही रहा हूं...'

गडकरी बोले, ''मैंने तो जीवन के अनेक सालों तक विपक्ष में ही काम कर चुका हूं। तो कहीं ना कहीं सब लोग मर्यादा का पालन करके ही जाए तो अच्छा होगा। सभी को सम्मान के साथ काम करना चाहिए।'' गडकरी ने कहा कि संसद में मानसून सत्र में जो कुछ भी हुआ, उसको देखकर बहुत पीड़ा हुई है।

'नेहरू ने हमेशा वाजपेयी जी का सम्मान किया'

'नेहरू ने हमेशा वाजपेयी जी का सम्मान किया'

कांग्रेस पार्टी की स्थिति के बारे में बोलते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि एक मजबूत विपक्ष एक सफल लोकतंत्र के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। सत्ताधारी दल और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिये की तरह हैं। दोनों के बिना के एक सफल लोकतंत्र नहीं चल सकता है।

गडकरी ने कहा, "इस लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए एक मजबूत विपक्ष भी आवश्यक है। नेहरू ने हमेशा वाजपेयी जी का सम्मान किया और कहा कि विपक्ष भी जरूरी है।''

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए सत्ताधारी दल पर विपक्ष का कड़ा नियंत्रण जरूरी है। इसलिए कांग्रेस को एक मजबूत विपक्ष के रूप में काम करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+