अच्छी सड़कें चाहिए तो टोल टैक्स तो भरना ही पड़ेगा: नितिन गडकरी

पुणे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टोल पर छूट सिफारिश को ठुकरा दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि अगर अच्छी राजमार्गों पर अच्छी सुविधा चाहिए तो टैक्स तो भरना ही पड़ेगा। गडकरी ने कहा कि, 'पूरी दुनिया में टोल टैक्स वसूला जाता है। मैं इस पर सहमत हूं कि टोल संग्रह बंद किया जाना चाहिए। लेकिन मैं टोल टैक्स से छूट का कोई वादा नहीं कर सकता।'

टोल संग्रह दुनियाभर में आम है

टोल संग्रह दुनियाभर में आम है

आपको बता दें कि, सोमवार को पुणे में मराठी कवि रामदास फुटाणे के साथ साक्षात्कार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 'टोल संग्रह दुनियाभर में आम है क्योंकि अच्छी सड़कों में वाहन चालकों को ईंधन और समय दोनों बचाने में मदद मिलती है।'

अच्छी सेवाएं चाहिए तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा

अच्छी सेवाएं चाहिए तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा

उन्होंने कहा, ‘अच्छी सड़कों से ईंधन और समय दोनों की बचत होती है, जीवन को भी सुरक्षा मिलती है। अगर आपको अच्छी सेवाएं चाहिए तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।' नितिन गड़करी ने आगे कहा कि मुंबई से पुणे जाने में पहले नौ घंटे लगते थे और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ता था, लेकिन सड़क अच्छी हो जाने की वजह से अब महज दो घंटे लगते हैं।

निवेश को आकर्षित करने के लिए एक विशेष सेल

निवेश को आकर्षित करने के लिए एक विशेष सेल

सड़क और राजमार्ग मंत्रालय अगले पांच वर्षों में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की लागत से 83,677 किमी के राजमार्गों का निर्माण करना चाहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क निर्माण कार्यक्रम के वित्तपोषण के लिए घरेलू और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए एक विशेष सेल की स्थापित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+