कोरोना के बिगड़े हालात पर बोले नितिन गडकरी- 'जनता समझे, हमारे पास ऑक्सीजन का अभाव है'
मुंबई, अप्रैल 27: कोरोना महामारी में भारत की हालात बेकाबू हो चुके हैं। बिना आक्सीजन, दवा और अस्पतालों में बेड की नहीं मिलने के कारण हर दिन कई लोग कोरोना के काल में दम तोड़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के प्रति लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। कोरोना के हालात के कारण चारों ओर से घिरी केंद्र सरकार की पैरवी में अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बयान सामने आया है।

who ने जताई चिंता
बता दें विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में अस्पतालों में बढ़ रही भीड़ को लेकर चिंता जताई है। स्वास्थ्य संस्था ने कहा है कि भारत में लोग अनावश्यक रूप से अस्पतालों की तरफ भाग रहे हैं। ऐसा करके लोग अधिक खतरनाक वेरिएंट के फैलाव के बीच सामूहिक भीड़भाड़ और टीकाकरण की कम दर के चलते पहले से ही खराब स्थिति को और बदतर बना रहे हैं।
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते हाहाकार मचा हुआ है। कोविड से मरने वालों की संख्या 2 लाख तक पहुंचने वाली है। वहीं मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है। भारत की अपील पर दुनिया भर से कई देश ऐसी स्थिति में मदद भेज रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications