गडकरी ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कांग्रेस नेता ने पूछा- राफेल पर क्या राय है?
Recommended Video

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। वहीं इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की तारीफ के बाद कांग्रेस के एक नेता ने नितिन गडकरी से सवाल किया है। कांग्रेस नेता आशीष देशमुख ने नितिन गडकरी से पूछा है कि वे नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों की तारीफ कर रहे हैं तो क्या वे राफेल डील पर राहुल गांधी के कदम का समर्थन करेंगे?

पूर्व बीजेपी विधायक आशीष देशमुख ने कहा कि हाल के दिनों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के विचारों और नेतृत्व क्षमता की तारीफ की है। तो क्या वे राफेल डील को लेकर राहुल गांधी के विचारों से सहमत हैं? क्या राफेल पर राहुल गांधी के रुख से नितिन गडकरी सहमत होंगे?
बता दें कि नितिन गडकरी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा था कि इंदिरा गांधी ने खुद को साबित किया, उन्हें किसी आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए बिना आरक्षण के इंदिरा गांधी ने अन्य पुरुष नेताओं से बेहतर कार्य किया। नितिन गडकरी ने सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के कार्यक्रम ये बातें कहीं। इसके पहले भी वे जवाहरलाल नेहरू की तारीफ कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications