Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नितिन गडकरी की वार्षिक आय में 140 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कुल कितनी संपत्ति है

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवन मंत्री नितिन गडकरी ने वर्ष 2017-18 की अपनी आय की जानकारी अपनेन चुनावी नामांकन पत्र में दी है। उन्होंने नामांकन पत्र में जानकारी दी है कि उनकी कुल आय 6.4 लाख रुपए है। बता दें कि नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी की ओर से नागपुर लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है जिसमे उन्होंने अपनी आय की जानकारी दी है।

140 फीसदी की बढ़ोतरी

140 फीसदी की बढ़ोतरी

पिछले लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी ने अपने नामांकन पत्र में इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी 2013-14 में कुल आय 2.7 लाख रुपए है। ऐसे में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार नितिन गडकरी की आय में कुल 140 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उनकी पत्नी कंचन की ओर से आय की जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार कंचन की कुल संपत्ति वर्ष 2017-18 में 40 लाख रुपए है। वहीं 2013-14 में उनकी कुल आय 4.6 लाख रुपए थी। बता दें कि ऐसा पहली बार है कि उम्मीदवारों को पिछले पांच साल में आयकर विभाग में दाखिल आईटी रिटर्न की जानकारी देनी है।

10 फीसदी की बढ़ोतरी

10 फीसदी की बढ़ोतरी

नितिन गडकरी की कुल आय 6.9 करोड़ रुपए है जिसमे 1.96 करोड़ उनकी पूर्वजों की संपत्ति है। ऐसे में 2014 की तुलना में गडकरी की आय में कुल 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गडकरी की संपत्ति में बढ़ोतरी की एक वजह यह भी है कि उनकी संपत्ति की कीमत पिछले पांच साल में बाजार के अनुसार बढ़ी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने मौजूदा बाजार कीमत के आधार पर उम्मीदवारों की संपत्ति की कीमत घोषित करने को अनिवार्य कर दिया था।

पत्नी की संपत्ति करोड़ों में

पत्नी की संपत्ति करोड़ों में

वहीं नितिन गडकरी की पत्नी की आय की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 7.3 करोड़ रुपए है, 2014 की तुलना में उनकी संपत्ति में 127 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गडकरी का वर्ली में एक फ्लैट है। इसकी बाजार कीमत में 12.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जिसकी कीमत 2014 में 3.78 करोड़ रुपए थी लेकिन अब इसकी कीमत 4.25 करोड़ रुपए है। गडकरी के पास 22 लाख रुपए की ज्वेलरी भी है। वहीं बैंक खाते में जमा पैसे की बात करें तो उनके बैंक में जमा पैसा कम हुआ है। गडकरी के पास कुल बैंक डिपोजिट 9 लाख रुपए है जोकि 57 फीसदी कम हुआ है। उन्होंने चुनाव के खर्च के लिए अलग से एक बैंक खाता एक लाख रुपए के बैलेंस से खोला था।

एक करोड़ रुपए का लोन

एक करोड़ रुपए का लोन

गडकरी द्वारा कुल निवेश की बात करें तो इसमे 78 फीसदी की गिरावट आई है, अब यह कुल 3.55 लाख रुपए है। पूर्ती पॉवर एंड सुगर में गडकरी के कुल 310 शेयर हैं, जिसमे प्रति शेयर की कीमत 1 रुपए है। गडकरी के पास एक अंबेसडर कार है, जिसकी कुल कीमत 10000 रुपए है, इसके साथ ही उनके पास एक होंडा कार है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। उन्होंने एक बिजनेस में 14.8 लाख रुपए का निवेश किया है। उन्होंने 1.57 करोड़ रुपए का लोन लिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+