जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ छोड़ने वाले नितिन भंसाली ने सीएम बघेल की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को नितिन भंसाली ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। नितिन ने हाल ही में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ छोड़ी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन की। नितिन पहले कांग्रेस में ही थे। उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि कि देश मे साम्प्रदायिक ताकतों को रोकने की क्षमता कांग्रेस में ही है। वे अपने घर और परिवार में वापस आये है और उनका उद्देश्य प प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जिताते हुए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है।

Nitin Bhansali joins Congress in presence of Chhattisgarh cm Bhupesh Baghel

गौरतलब है कि नितिन भंसाली वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ कर जोगी कांग्रेस में गए थे, अजित जोगी के बेहद करीबी नितिन भंसाली को पार्टी ने रायपुर उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ने हेतु बी फॉर्म भी जारी किया था, लेकिन एक बेहद ही नाटकीय घटनाक्रम में नितिन भंसाली का नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया और अमर गिदवानी इस सीट से जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी बने थे। गौरतलब है कि नितिन ने रायपुर उत्तर विधानसभा से लड़ने के लिए फॉर्म भरा था। लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था।

नितिन भंसाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता, रायपुर शहर और ग्रामीण के जिला अध्यक्ष, स्टार प्रचारक ओर पार्टी के कोर कमेटी के सदस्य थे। छत्तीसगढ़ में तीन चरण में मतदान होना है। यहां पहले चरण में 11 अप्रैल, दूसरे चरण में 18 अप्रैल और तीसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। गौरतलब है साल 2014 में भाजपा ने 11 में से 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 साल बाद सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को यहां से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+