Zydus Cadila की कोविड वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पेश करेगा नीति आयोग
नई दिल्ली, अक्टूबर 07: नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत जाइडस कैडिला के कोविड वैक्सीन को पेश करने की तैयारी चल रही है। यह केवल थोड़े समय की बात है। तीन डोज की इस वैक्सीन का इस्तेमाल 12-18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए होना है। देश के ड्रग रेगुलेटर ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ने 20 अगस्त को ही इस टीके को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी थी।

माना जाता है कि फार्मा कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी तीन-खुराक वाली वैक्सीन जायकोव-डी की संभावित कीमत 1,900 रुपये के आसपास बताई जा रही है। जो 12 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जा सकती है। हालांकि, सरकार कीमतों में कमी के लिए बातचीत कर रही है और इस पर अंतिम फैसला इसी सप्ताह किए जाने की संभावना है। इसमें देरी को लेकर उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन परंपरागत सीरींज या निडिल के जरिये नहीं, बल्कि एप्लीकेटर के माध्यम से दी जाएगी। देश में पहली बार इसका इस्तेमाल होने जा रहा है।
सरकार ने गुरुवार को कहा था कि जायडस कैडिला द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित, दुनिया का पहला डीएनए-आधारित सुई-मुक्त कोविड-19 वैक्सीन राष्ट्रव्यापी एंटी-कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान में जल्द ही शामिल की जाएगी। यह एक प्लाज्मिड डीएनए वैक्सीन है। प्लाज्मिड इंसानों में पाए जाने वाले डीएनए का एक छोटा सर्कुलर हिस्सा होता है। ये वैक्सीन इंसानों की बॉडी में सेल्स की मदद से कोरोना वायरस का स्पाइक प्रोटीन तैयार करता है। इससे बॉडी को कोरोना वायरस के अहम हिस्से की पहचान करने में मदद मिलती है। इस प्रकार बॉडी में इस वायरस का डिफेंस तैयार किया जाता है।
सरकार और वैक्सीन निर्माता के बीच कीमतों को लेकर बातचीत चल रही है। कंपनी को वैक्सीन की लागत के बारे में सभी पहलुओं पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया है। वैक्सीन की कीमत पर जल्द ही अंतिम फैसला होने की संभावना है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि ZyCoV-D की कीमत Covaxin और Covisheeld की तुलना में अलग-अलग होनी चाहिए, क्योंकि तीन-खुराक वाली वैक्सीन होने के अलावा, वैक्सीन को प्रशासित करने के लिए एक सुई-मुक्त जेट इंजेक्टर का उपयोग किया जाता है, जिसकी कीमत 30,000 रुपये है। एक जेट इंजेक्टर का उपयोग लगभग 20,000 खुराक देने के लिए किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications