निर्मला सीतारमण बनीं रक्षा मंत्री, इंदिरा गांधी के बाद सम्‍मान पाने वाली पहली महिला

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में रविवार को हुए फेरबदल में निर्मला सीतरमण को देश का नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। सीतारमण को रक्षा मंत्रालय मिलने के साथ ही इंदिरा गांधी के बाद वह देश की पहली महिला रक्षा मंत्री होंगी।

निर्मला सीतारमण नई रक्षा मंत्री बनीं, इंदिरा गांधी के बाद इस पद को संभालने वाली होंगी पहली महिला

निर्मला सीतारमण इससे पहले मोदी कैबिनट में राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) थीं। रविवार को मंत्रीमंडल में हुए फेरबदल में न सिर्फ उन्हें प्रमोशन देकर कैबिनट मंत्री बनाया गया बल्कि रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी दी गई। सीतारमण इससे पहले वाणिज्य मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहीं थी। वाणिज्य मंत्रालय में रहते हुए सीतारमण ने अपना काम बखूबी सभाला। उन्होंने विभिन्न देशों से कई अहम द्विपक्षीय समझौते किए जिससे वाणिज्य के क्षेत्र में केंद्र सरकार को काफी सहूलियतें मिली।

2006 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी निर्मला सीतारमण ने जेएनयू की छात्रा रहीं है। यूपीए शासनकाल के दौरान बतौर भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने खासा प्रभाव छोड़ा। सीतारमण इस वक्त कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। सीतरमण राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+