अरुण जेटली की मौजूदगी में निर्मला सीतारमण संभालेंगी रक्षा मंत्री का कार्यभार
कैबिनेट विस्तार में निर्मला सीतारमण वाणिज्य मंत्री से सीधे रक्षा मंत्री बनाई गईं हैं। इस विस्तार में अगर किसी मंत्री को सबसे बड़ा प्रमोशन मिला है।
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालेंगी। इस दौरान अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे। अरुण जेटली के जापान में होने के कारण निर्मला सीतारमण अभी तक रक्षा मंत्री के तौर पर कार्यभार नहीं संभाल पाई थीं। क्योंकि अरुण जेटली की रक्षा मंत्री के तौर पर जापान विजिट पहले से ही तय थी जिसको टाला नहीं जा सकता था।

कैबिनेट विस्तार में निर्मला सीतारमण वाणिज्य मंत्री से सीधे रक्षा मंत्री बनाई गईं हैं। इस विस्तार में अगर किसी मंत्री को सबसे बड़ा प्रमोशन मिला है तो वह निर्मला सीतारमन हैं। मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद से वित्त मंत्री अरुण जेटली ही रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाले हुए थे अब निर्मला सीतारमण इस कार्यभार को संभालेंगी।
इससे पहले इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तो उन्होंने रक्षा मंत्रालय खुद अपने पास रखा था. अगर इंदिरा गांधी को छोड़ दें तो निर्मला सीतारमण देश की पहली ऐसी महिला हैं जिन्हें रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
आपको बता दें कि देश में पहली बार दो दो महिलाएं कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी में हैं। सीतारमण के अलावा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज CCS की सदस्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications