Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पश्चिम बंगाल को नहीं मिल सकता 'प्रवासी रोजगार योजना' का लाभ, ममता सरकार ने नहीं दिया डेटा: सीतारमण

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल को प्रवासियों की नौकरी योजना या गरीब कल्याण रोजगार अभियान का लाभार्थी नहीं बनाया जा सकता है, क्योंकि राज्य सरकार ने प्रवासी मजदूरों पर कोई डेटा नहीं दिया है। दरअसल, निर्मला सीतारमण पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए आयोजित भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रही थीं इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। सीतारमण ने राज्य में श्रमिक विशेष ट्रेन सेवाओं की अनुमति ना देने की इच्छा के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना भी की है।

Nirmala Sitharaman said West Bengal cannot get the benefit of migrants job scheme

रैली को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू से ही केंद्र की सभी जन-समर्थक नीतियों का विरोध किया है। छह राज्यों ने अपने प्रवासी श्रमिकों की वापसी के बाद उनका डेटा केंद्र से साझा किया लेकिन पश्चिम बंगाल ने आंकड़ा नहीं दिया। सीतारमण ने आगे कहा, हमारे प्रधानमंत्री ने एक योजना शुरू की जिसमें देश के 116 जिले शामिल हैं, लेकिन बंगाल से किसी को भी शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि TMC सरकार ने हमारे साथ कोई भी डेटा साझा करने की जहमत नहीं उठाई।

उन्होंने कहा कि बंगाल में सत्तारूढ़ दल नहीं चाहता है कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लागू किया जाए। बता दें कि हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' का लाभ बंगाल के लोगों को ना देने पर केंद्र की आलोचना की थी। इस बीच टीएमसी सरकार को 'जनविरोधी' करार देते हुए सीतारमण ने कहा कि राज्य को 11 दिन पहले चक्रवात 'अम्फान' के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन ममता सरकार पर्याप्त सावधानी बरतने में विफल रही।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कोरोना मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते प्राइवेट अस्पताल, सरकार ने जारी किया आदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+