वित्त मंत्री ने तेलंगाना के एक कलेक्टर को लगाई फटकार, केंद्र-राज्य के चावल का हिस्सा पूछने पर दिया अनोखा जवाब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिला के कलेक्टर जितेश पाटिल की सबके सामने फटकार लगाई। कलेक्टर ने वित्त मंत्री के सवालों का जवाब नहीं दे पाए।

हैदराबाद, 03 सितंबर: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तेलंगाना के कामारेड्डी जिला के कलेक्टर जितेश पाटिल की सबके सामने फटकार लगाई। कलेक्टर ने वित्त मंत्री के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इसके लिए उन्होंने उनकी खिंचाई की। निर्मला सीतारमण ने उनसे फेयर प्राइस शॉप (उचित दर की दुकान) में केंद्र और राज्य के चावल का हिस्सा पूछा। उन्होंने जवाब में कहा कि राज्य एक किलो चावल में 34 रुपये का हिस्सा देता है।

वित्त मंत्री बोलीं- क्षमा करें

वित्त मंत्री बोलीं- क्षमा करें

वित्त मंत्री ने कहा कि क्षमा करें, आप तेलंगाना कैडर से भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी हैं। आपको अपने उत्तर के बारे में एक बार फिर सोचना चाहिए। कलेक्टर को फटकार लगाते हुए वित्त मंत्री का वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने इस मामले में आपत्ति जताई है।

सही जवाब नहीं दे पाए कलेक्टर

सही जवाब नहीं दे पाए कलेक्टर

सीतारमण ने कहा कि आप अपने उत्तर के बारे में सोचिए और मीडिया को संबोधित करने से पहले आधे घंटे के भीतर मुझे जवाब दें, ताकि मैं उन्हें बता सकूं कलेक्टर तुरंत मेरे सवाल का जवाब नहीं दे पाए।

केंद्र सरकार देती है 28 रुपये प्रति किलो चावल पर

केंद्र सरकार देती है 28 रुपये प्रति किलो चावल पर

तेलंगाना भाजपा नेताओं ने वीडियो को साझा कर दावा किया कि आईएएस अधिकारी को यह नहीं पता था कि 35 रुपये प्रति किलो चावल में से केंद्र 28 रुपये देता है और राज्य सरकार 6 रुपये देते ही। लाभार्थियों को महज 1 रुपया देने से उसे 35 रुपये किलो वाला चावल मिलता है। जबकि कलेक्टर ने वित्त मंत्री को बताया कि राज्य सरकार का हिस्सा 34 रुपया है।

केटीआर ने जताई आपत्ति

केटीआर ने जताई आपत्ति

वहीं केटीआर ने ट्वीट करते हुए कहा कि रोड पर यह राजनीतिक हथकंडा मेहनती आईएएस अधिकारियों का मनोबल गिरा रहा है। कलेक्टर जितेश वी पिल्लई को उनके सम्मानजनक आचरण के लिए मेरी बधाई।

पीएम मोदी का नहीं लगा था बैनर

पीएम मोदी का नहीं लगा था बैनर

निर्मला सीतारमण ने कलेक्टर से यह भी पूछा कि उचित मूल्य की दुकान पर पीएम मोदी की तस्वीर क्यों नहीं लगी है। अगर कोई बैनर नहीं होगा तो मैं फिर से इस जगह पर आऊंगी।

यह भी पढ़ें- निर्मला सीतारमण बोलीं-मुफ्त योजनाओं पर बहस को गलत मोड़ दे रहे केजरीवाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+