इन देशों में हैं महिलाओं के ऊपर देश की रक्षा की जिम्मेदारी

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट में फेरबदल कर नौ नए मंत्रियों को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन नए मंत्रियों एक नाम शामिल है निर्मला सीतारमन। भाजपा की तेज तर्रार नेता निर्मला सीतारमन को देश के रक्षा की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें बेहद अहम विभाग रक्षा मंत्रालय दिया गया। यानी अब भारत की बाह्य सुरक्षा और युद्ध की स्थिति में नेतृत्व अब एक महिला के हाथ में होगी। इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमन दूसरी महिला रक्षा मंत्री हैं, हालांकि दुनियाभर में यह कोई पहली बार नहीं है कि किसी देश में किसी महिला को रक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है। कई देशों में महिलाओं के हाथों में देश की रक्षा का जिम्मा दिया गया है। आइए आपको उन देशों और उनकी रक्षामंत्री के बारे में बताते हैं।

पढ़ें-निर्मला सीतारमण नई रक्षा मंत्री बनीं, इंदिरा गांधी के बाद इस पद को संभालने वाली होंगी पहली महिला

 भारत

भारत


मोदी सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल कर निर्मला सीतारमन को देश का रक्षा मंत्री बनाया है। इंदिरा गांधी के बाद वो रक्षामंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाली दूसरी महिला है। मनोहर पर्रिकर के इस्तीफे के बाद ये जिम्मेदारी तात्कालिक तौर पर वित्तमंत्री अरुण जेटली को दे दी गई थी।

 फ्रांस

फ्रांस


फ्रांस में हुए चुनावों के बाद राष्ट्रपति इमैनुअल मैकरॉन की कैबिनेट में फेरबदल करते हुए फ्लोरेंस पार्ली को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया।

 रिपब्लिक ऑफ मैसिडोनिया

रिपब्लिक ऑफ मैसिडोनिया


रिपब्लिक ऑफ मैसिडोनिया ने भी अपने यहां महिला को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। मैसिडोनिया की सोशल डेमोक्रैटिक यूनियन की नेता रादमिला सेकेरिंस्का रक्षा मंत्री बनाया गया। उन्होंने 1 जून 2017 को देश के रक्षा मंत्री की शपथ ली।

 स्पेन

स्पेन


स्पेन की रक्षामंत्री मारिया डोलोरेस दि कोस्पेदाल है। पीपुल्स पार्टी की सेक्रेटरी जनरल मारिया को नवंबर 2016 में देश का रक्षा मंत्री बनाया गया था।

 ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया


ऑस्ट्रेलिया की रक्षामंत्री सिनेटर मरीस एन पेन को रक्षा मंत्री बनाया। लिबरल पार्टी से सिनेटर मरीस एन पेन को टर्नबुल सरकार ने 2015 में रक्षा मंत्री बनाया।

स्लोवेनिया

स्लोवेनिया


यूरोपीय देश स्लोवेनिया में रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी एंद्रेजा कटिक के पास है। एंद्रेजा उस वक्त चर्चा में आ गई जब उन्होंने ईराक के एर्बिल शहर में आईएसएस लड़ाकों से लड़ने के लिए देश की सेना को आदेश दिया।

 इटली

इटली


इटली में रॉबर्ट पिनोट्टी के पास रक्षामंत्रालय की जिम्मेदारी है। उन्हें साल 2014 में रक्षामंत्री बनाया गया था। वो उस वक्त विवाद में आ गई थी जब उन्होंने फ्ट नेता औरडेमोक्रैट पार्टी के साथ अंग्रेजी में मंत्रालय का प्रचार किया।

 जर्मनी

जर्मनी


जर्मनी में साल 2013 में पहली बार महिला को रक्षामंत्री बनाया गया।साल 2013 में ओजोला फर्द वॉन लायेन को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। ओजोला को चांसलर एंजेला मर्केल का उत्तराधिकारी माना जाता है।

 बांग्लादेश

बांग्लादेश


बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना देश की प्रधानमंत्री के साथ-साथ रक्षा मंत्री भी हैं। शेख हसीना बांग्लादेश की सबसे ताकतवर राजनीतिक के तौर पर जानी-जाती है।

 दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका


नोसिविएवे मामिसा-एनकाकुला दक्षिण अफ्रीका की रक्षामंत्री है। वो साल 2012 से अब तक देश के रक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है। अफ्रीका के अलावा नीदरलैंड, निकारागुआ, केन्या, अल्बानिया, नॉर्वे और बॉस्निया एंड हर्जेगोविना में भी रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+