निर्भया केंद्र और महिला हेल्पलाइन से महिलाओं की समस्याएं हल कर देंगे: मेनका
नई
दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को कहा कि निर्भया केंद्र और महिला हेल्पलाइन मिलकर देश की महिलाओं की आधी समस्याओं को हल कर देंगे। मेनका ने यहां प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इन निर्भया केंद्रों को स्थापित करने का विचार-विमर्श प्रथम चरण में है और ये केंद्र एक चरणबद्ध तरीके से स्थापित होंगे।id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
id='top-searched-articles'>
उन्होंने कहा कि निर्भया केंद्र पर विचार-विमर्श प्रथम चरण में है। हम राज्यों के साथ मिलकर उन्हें जमीन दिलाने पर काम कर रहे हैं। मेनका ने कहा कि निर्भया केंद्र महिला हेल्पलाइन 181 से जुड़े होंगे, जिसे सर्वव्यापी बनाया जा रहा है। अगर हमें निर्भया केंद्र और महिला हेल्पलाइन मिलती हैं और ये तेजी से चलीं, तो 50 प्रतिशत से ज्यादा समस्या हल हो जाएगी।"
मेनका
गांधी ने कहा कि केंद्र परेशानी में फंसी महिलाओं को पुलिस और कानूनी सहायता सहित हर तरह की मदद उपलब्ध कराएंगे। मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, 660 में से 330 केंद्रों को मार्च, 2015 तक मूर्त रूप दिए जाने की संभावना है। ये चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जाएंगे।











Click it and Unblock the Notifications