Nirbhaya Case:दोषी अक्षय कुमार सिंह की पुनर्विचार याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
नई दिल्ली । दिल्ली के बहुचर्चित निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में अ दालत ने साल 2017 में दोषियों को मौत की सजा का फैसला सुनाा था। कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ दोषी अक्षय कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसपर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। देश की सर्वोच्च अदालत में आज इस पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति आर भानुमति, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ गठित की है जो सुबह 10.30 बजे मामले के दोषी की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करेगी।
Recommended Video

इससे पहले मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने दोषी अक्षय के वकील एपी सिंह से कहा कि आधे घंटे के भीतर वह अपनी दलीलें पूरी करें। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने खुद को इस मामले से अलग कर दिया। आज इस मामले में दूसरी खंडपीठ सुनवाई करेगी।
वहीं दोषी के वकील एपी सिंह ने बहस शुरू करते हुए कहा कि यह मामला राजनीति और मीडिया के दबाव से प्रभावित रहा है और दोषी के साथ घोर अन्याय हो चुका है। आपको बता दें कि निर्भया मामले के दोषी अक्षय ने दया याचिका का अनुरोध करते हुए दलील दी है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की वजह से जीवन छोटा होता जा रहा है, ऐसे में मौत की सजा क्य़ों? वहीं शीर्ष अदालत ने पिछले साल 9 जुलाई को इस मामले के तीन दोषियों मुकेश, पवन गुप्ता और विनय शर्मा की पुनर्विचार याचिकाएं यह कहते हुए खारिज कर दी थीं कि इनमें 2017 के फैसले पर पुनर्विचार का कोई आधार नहीं है।
गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की रात में चलती बस में 6 व्यक्तियों ने छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद उसे बुरी तरह जख्मी करके सड़क पर फेंक दिया था। 29 दिसंबर को इलाज के दौरान निर्भया की सिंगापुर में माउन्ट एलिजाबेथ अस्पताल में मौत हो गई। मामले में 6 आरोपियों में से एक राम सिंह ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर ली थी जबकि एक अन्य आरोपी नाबालिग था,जिसे बाल सुधार गृह में 3 साल रखने के बाद रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications