नीरव मोदी का ईडी को जवाब, सरेंडर करने भारत आया तो भीड़ पीटकर मार डालेगी
नई दिल्ली। नीरव मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को लिखा है कि वो भारत नहीं लौट सकता क्योंकि भारत लौटने पर उसे अपनी लिचिंग हो जाने का डर है। कथित तौर पर पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड कर फरार मोदी को ईडी ने मेल भेजकर सरेंडर करने को कहा था। अपने जवाब में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया है।

नीरव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कहा है, भारत में अपने पुतले जलते हुए देखकर और मिल रही धमकियों से मैं डरा हुआ हूं। उसके यहां काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया, जिस मकान में वो रहा करता था इसका किराया बाकी है, इन सबने उसे धमकियां दी हैं। ऐसे में वापस कैसे लौटा जा सकता है।
बता दें कि ईडी ने नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ 24 मई और 26 मई को आरोप पत्र दाखिल किए थे। दोनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। इंटरपोल ने भी दोनों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है।
वहीं नीरव मोदी वकील वी अग्रवाल ने बताया कि ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में उनके क्लाइंट को भगोड़ा घोषित करने की मांग की इस पर मैंने बताया किवे भारत छोड़कर नहीं भागे हैं बल्कि मोदी नियमित वीजा और पासपोर्ट लेकर विदेश गए थे। अग्रवाल ने बताया कि उनके क्लाइंट को फ्रॉड मामलों का पोस्टर ब्वॉय बना दिया गया है, ऐसे में भारत में मॉब लिचिंग की घटनाओं और अपने पुतले फूंके जाने को लेकर उन्होंने सीबीआई और दूसरी एजेंसियों से अपनी बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications