Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार समेत 9 आरोपी अरेस्ट, पहलवान विजेंदर की हुई ताजा गिरफ्तारी

नई दिल्ली, मई 28। पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 9वीं गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एक और आरोपी विजेंदर उर्फ बिंदर को गिरफ्तार किया है। बिंदर भी एक पहलवान है। विजेंदर पर पर आरोप है कि छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में जिस रात सागर राणा को पीटा जा रहा था, उस वक्त विजेंद्र भी वहां मौजूद था। विजेंदर की गिरफ्तारी टिकरी गांव से हुई है। विजेंदर ने ये कबूल भी कर लिया है कि उसने सुशील के कहने पर ही सागर राणा की पिटाई की थी।

Recommended Video

    Sagar Murder Case: Sushil Kumar का एक और साथी रोहित करोर दिल्ली पुलिस के शिकंजे में | वनइंडिया हिंदी
    Sushil Kumar

    नीरज बवानिया गैंग के भी कुछ लोग गिरफ्तार

    आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर सागर राणा की हत्या के मामले में ये दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार के करीबी रोहित करोर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी और काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाशों को रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खेड़ी जसौर, झज्जर, हरियाणा निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी (38), गांव असौदा, झज्जर निवासी मोहित उर्फ भोली (22), गुलाब उर्फ पहलवान (24) और गांव खरावर, रोहतक निवासी मनजीत उर्फ चुन्नीलाल (29) के रूप में हुई थी।

    19 दिन फरार रहने के बाद हुई थी सुशील की गिरफ्तारी

    आपको बता दें कि सागर राणा की हत्या के मामले में सुशील कुमार को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। सुशील कुमार करीब 19 दिन तक फरार थे। पुलिस हिरासत में सुशील ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। सुशील का कहना था कि वो सागर को मारना नहीं चाहते थे। आपको बता दें कि 3 मई को सागर राणा को सुशील कुमार के कहने पर उनके साथियों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में लाकर सागर को बुरी तरह पीटा गया था। बाद में सागर की अस्पताल में मौत हो गई थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+