छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर कार को उड़ाया , 9 घायल

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में होली से एक दिन पहले नक्सलियों ने बुधवार को आईडी विस्फोट कर एक कार को उड़ा दिया। इस ब्लास्ट में कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीजापुर में गांव वालों को ले जा रही एक कार को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। इस खतरनाक विस्फोट में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना को नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे से सटे नैमेड-पेद्दाकोडेपाल इलाके में अंजाम दिया।

nine injurd after Naxals set off a ied blast in a car in Chhattisgarh

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक सभी ग्रामीण कडेर से दंतेवाड़ा जा रहे थे। वे वहां चल रहे फागुन मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे. शाम को करीब साढ़े सात बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट करके कार को निशाना बनाया. घटनास्थल नेशनल हाईवे से दो किलोमीटर अंदर रानापुर में बताया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के एक जवान की जान चली थी। दंतेवाड़ा में गश्त पर निकले जवानों को निशाना बनाकर नक्सलियों ने ये ब्लास्ट किया था।, नक्सलियों ने ब्लास्ट के बाद जवानों पर फायरिंग भी की। जवानों ने भी नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की थी, जिसके बाद सभी नक्सली भाग गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+