निक्‍की तंबोली को भाई की मौत से लगा है गहरा सदमा, लिखी निराशा से भरी ये पोस्‍ट

निक्‍की तंबोली को भाई की मौत से लगा है गहरा सदमा, लिखी निराशा से भरी ये पोस्‍ट

मुंबई, 10 मई: 'बिग बॉस 14' फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली ने पिछले दिनों कोरोना बीमारी के चलते अपने बड़े भाई को खो दिया था । भाई की मौत से निक्‍की को बड़ा धक्‍का लगा है और यहीं कारण है कि वो इस सदमें से बाहर निकल नहीं पा रही हैं। हालांकि खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने केप टाउन पहुंच चुकी है वो देखने में भले ही सामान्‍य दिख रही हैं लेकिन भाई के अचानक यूं चले जाने पर निक्‍की बहुत परेशान हैं। एक्‍ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्‍ट लिखी जिससे जाहिर हो रहा है कि भाई की मौत ने एक्‍ट्रेस को अंदर से तोड़ दिया है।

भाई की याद में रात भर रोती रहती हैं निक्‍की तंबोली

भाई की याद में रात भर रोती रहती हैं निक्‍की तंबोली

बता दें खतरों के खिलाड़ी में आने से पहले निक्की के भाई जतिन का कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद निधन हो गया था। तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक नोट पोस्ट किया जिसमें एक्‍ट्रेस ने बताया कि वो अपने भाई को हर दिन याद करके रात भर रोती हैं उन्‍हें रात में नींद नहीं आ रही। मुझे अपने भाई की बहुत याद आती है और मैं लगभग हर रात सोने के लिए तरस रही हूं।

निक्‍की ने अपनी पोस्‍ट में लिखा मैं भाई से बात करना चाहती हूं

निक्‍की ने अपनी पोस्‍ट में लिखा मैं भाई से बात करना चाहती हूं

निक्‍की भले ही खतरों के खिलाड़ी में भाई की मौत के बाद पहुंच चुकी है लेकिन वहां उन्‍हें अपना भाई बहुत याद आ रहा है। हर पल उसको मिस कर रही हैं। निक्‍की तंबोली ने कहा मैं हर रात सोने की बहुत कोशिश करती हूं लेकिन नींद नहीं आती। कुछ लोगों ने मुझे समझाया कि मुझे मेरे भाई की आत्‍मा को जाने देना चाहिए। अब वो किसी दर्द में नहीं है अब वो बीमारी और दर्द से मुक्‍त हो चुका है इसलिए मुझे उसे जाने देना चाहिए। आगे निक्‍की ने लिखा लेकिन मेरा मन ये मानने को तैयार ही नहीं होता। मैं अपने बड़े भाई से बात करना चाहती हूं। निक्‍की ने कहा जब मैंने ये बात अपने दोस्‍तों से कहती हैं तो वो समझाते हैं कि मैं अब भी बात कर सकती हूं लेकिन चीजें पहले की तरह नहीं होगी

निक्‍की ने कहा-हर दिन जीना बहुत मुश्किल हो रहा है

निक्‍की ने कहा-हर दिन जीना बहुत मुश्किल हो रहा है

तंबोली ने लिखा वे (उसके दोस्त) समझ नहीं पा रहे हैं या सुन रहे हैं कि मैं कैसा महसूस कर रही हूँ। मैं अपने भाई को और वो मुझे घर के बाकी मेंबर से प्रोटेक्‍ट करता था। हम बहुत करीब थे। मुझे उसकी बीमारी की वजह से अधिकांश समय तक उसकी देखभाल करनी पड़ी, जब मैं उसके आसपास थी तो मुझे अपने भाई की बहन और माँ की तरह महसूस हुआ। मेरे पेरेन्‍ट्स कहते हैं कि मैं बहुत मज़बूत हूं, उन्हें लगता है कि मैं अब ठीक हूं, मजब़ूत हूं। लेकिन मैं बिल्कुल भी स्‍ट्राग महसूस नहीं कर रही हूं। मुझे सब कुछ बहुत मुश्किल लग रहा है और हर दिन जीना बहुत मुश्किल हो रहा है। तंबोली ने कहा मैंने अपने भाई की मौत को स्वीकार नहीं किया है'।

भाई की ये इच्‍छा पूरी करने के लिए निक्‍की इस शो में ले रही हैं हिस्‍सा

भाई की ये इच्‍छा पूरी करने के लिए निक्‍की इस शो में ले रही हैं हिस्‍सा

बता दें निक्की वर्तमान में एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। उन्होंने अपने पहले के इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वह अपने भाई की वजह से इसमें पार्टीसिपेट कर रही है। मेरा भाई चाहता था कि वो अस्पताल से बाहर आए और मुझे इस शो में देखे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, लेकिन अब वह मुझे ऊपर से देखेगा और मेरा सबसे करीबी व्यक्ति होगा। मैं अपने भाई को खुश देखने के लिए अपने दर्द से लड़ रही हूं और वह हमेशा के लिए मेरी ढाल बन जाएगा।

48 की उम्र में भी कश्मीरा शाह ने पार की बोल्डनेस की सारी हदेंhttps://hindi.oneindia.com/photos/kashmira-shah-viral-bold-pictures-61558.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+