फैंस ने बनवाया अभिनेत्री निधि अग्रवाल का मंदिर, वेलेंटाइन डे पर अपनी पूजा होते देख एक्ट्रेस ने कही ये बात
फैंस ने बनवाया अभिनेत्री निधि अग्रवाल का मंदिर, वेलेंटाइन डे पर अपनी पूजा होते देख एक्ट्रैस ने कही ये बात
नई दिल्ली। फिल्मी सितारों के लिए उनके फैंस की दीवानगी कोई नई बात नहीं है लेकिन अभिनेत्री निधि अग्रवाल के चाहने वालों ने जो किया है, उसे देखकर खुद वो भी हैरत में हैं। निधि के फैंस ने उनके नाम का एक मंदिर बना दिया है, जिसमें उनकी मूर्ति लगाई गई है। इतना ही नहीं फैंस ने 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे को मंदिर में दीप जला पूजा भी की। अपने नाम के नाम के मंदिर की तस्वीरें देख निधि भी प्रतिक्रिया दी है।

चेन्नई में बना है मंदिर
निधि अग्रवाल का ये मंदिर उनके फैंस ने चेन्नई में बनवाया है। रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें आईं, जिसमें देखा जा सकता है कि मंदिर ने निधि की मूर्ति की लगाई है। तस्वीरों में लोग उनकी पूजा करते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि निधि की मूर्ति को दूध से स्नान भी कराया गया।

मंदिर पर निधि ने क्या कहा
अपने नाम से मंदिर बनने और इसकी तस्वीरों को देखने के बाद निधि ने कहा है कि वो देखकर हैरत में हैं, उन्होंने कहा कि मेरे लिए कोई ऐसा कर सकता है, मैंने कभी सोचा भी नहीं। निधि ने आगे कहा, मैं इडस्ट्री मेंनई हूं। मैंने सिर्फ तमिल में सिर्फ दो और कुछ तेलुगू में फिल्में की हैं। ऐसे मेंयह बहुत ही शॉकिंग है, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मैं नहीं जानती थी कि इस हद तक जा सकते हैं। ये तो मे ले लिए वैलेंटाइंस डे गिफ्ट है।

कई अभिनेताओं के बने हैं मंदिर
यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म स्टार का मंदिर बनवाया गया है। हाल ही में सोनू सूद के लॉकडाउन में किए काम से खुश उनके फैंस ने तेलंगाना में उनका मंदिर बनवाया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन एमजीआर, नयनतारा जैसे फिल्मों सितारों के अलावा क्रिकेटर सचिन का मंदिर भी लोग बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications